Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डखेल-जगतनैनीताल

आयुक्त दीपक रावत ने अण्डर-17 बालक वर्ग राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में टॉस उछालकर किया शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 फ़रवरी 2023, गुरुवार, हल्द्वानी। आयुक्त दीपक रावत ने अण्डर-17 बालक वर्ग राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में टॉस उछालकर किया शुभारम्भ।

आयुक्त ने कहा कि हल्द्वानी स्टेडियम के लिए मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत 4 करोड की धनराशि स्वीकृति हो चुकी है इसके टेंडर हो चुके है जल्द ही 15 फरवरी से कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। उन्होंने कहा स्टेडियम के सौन्दर्यीकरण होने खिलाडियों को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध हो सकेंगी।

राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता में उत्तरकाशी, देहरादून, चम्पावत, पौढी गढवाल, हरिद्वार, अल्मोडा, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ, टेहरी गढवाल तथा चम्पावत की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

आयुक्त ने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा इस प्रकार की प्रतियोगितायें समय-समय पर आयोजित होती रहें इससे हमारे खिलाडियों को जहां खेल में रूचि होगी वही खिलाडियों को राज्य, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्टीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिले।

आयुक्त ने जिला क्रीडा अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपर को उनके द्वारा व्यक्तिगत तौर पर पुरस्कृत किया जायेगा।

उद्घाटन मैच में हरिद्वार बनाम कोटद्वार दूसरा मैच अल्मोड़ा बनाम रुद्रप्रयाग हुआ, जिसमें हरिद्वार ने कोटद्वार को 1 गोल से तथा रूद्रप्रयाग ने अल्मोडा को 4 गोल से जीत दर्ज की तथा अगले चक्र में प्रवेश किया।

कार्यक्रम में कोषाधिकारी हेम चन्द्र काण्डपाल, जिला क्रीडा अधिकारी रशिका सिद्धिकी, पूर्व औलम्पिक हॉकी खिलाडी राजेन्द्र रावत, राष्ट्रीय हाकी खिलाडी लोकेश नेगी, महासचिव नरेन्द्र सिंह बाफिला, कोच विनय, खेल प्रशिक्षक बबीता, विकास पंत, गोविंद लटवाल, दीपक मेहरा, सौरभ सिंह पटवाल, टेक्निकल में गोविंद लटवाल हॉकी कोच दीपक मेहरा, त्रिभुवन वरुण बेलवाल उप कीड़ा अधिकारी के साथ ही खिलाडी व खेल प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डीएन काण्डपाल द्वारा किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!