Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डनैनीताल

देवभूमि के मोटे अनाजों को मिली है वैश्विक स्तर पर पहचान : रेखा आर्या

रेखा आर्या ने किया अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के अंतर्गत कृषक महोत्सव रबी की जनपद स्तरीय कृषक गोष्टी का उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 नवम्बर 2023, गुरूवार, हल्द्वानी। आज जनपद नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष- 2023 के अंतर्गत कृषक महोत्सव रबी- 2023 के जनपद स्तरीय कृषक गोष्टी के उद्घाटन समारोह में सम्मलित हुई।यह महोत्सव आज से शुरू होकर आगामी 8 नवम्बर तक चलेगा।जनपद प्रभारी मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में किसान भाइयों के लिए कई अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।उन्ही के प्रयासों से आज देवभूमि के मोटे अनाजों को भी वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।

साथ ही कहा कि इस महोत्सव में कृषि क्षेत्र की नवीनतम विधाओं, नवाचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों को जागरूक किया जाएगा साथ ही इसके माध्यम से किसान, पशुपालक, कृषि से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञ, कृषि व्यवसाय से जुड़े उद्यमी, शिक्षाविद, आदि एक मंच पर एकत्रित होंगे।वहीं इस महोत्सव में किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीनतम प्रयोग, अनुसंधान आदि की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। कहा कि आज किसान भाइयों के लिए सरकार द्वारा लगातार काम किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती बेला तोलिया, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रूपा देवी, सीडीओसंदीप तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, कृषि अधिकारी विकेश यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जहीर अंसारी, मंडल अध्यक्ष प्रताप रेखवाल सहित अधिकारीगण और सम्मानित जनता उपस्थित रही।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना से लाभान्वित खिलाड़ियो के साथ संवाद, खिलाड़ियो का बढ़ाया हौसला

खेल और खिलाड़ियो के प्रति राज्य सरकार है गंभीर, किये जा रहे लगातार काम : रेखा आर्या

वही आज प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने बद्रीपुरा स्टेडियम हल्द्वानी पहुंचकर मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान उन्नयन योजना से लाभान्वित खिलाड़ियो और उनके परिजनों के साथ संवाद किया। खेल मंत्री ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आज हमारे बच्चे खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।कहा कि आज राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रही है।आज हमारे खिलाड़ियो के लिए हमने आउट ऑफ टर्न की व्यवस्था, प्रोत्साहन राशि सहित कई और सुविधाओं को विकसित किया है।जल्द ही हम सरकारी नौकरी में खिलाड़ियो के लिए 4 प्रतिशत का आरक्षण की भी व्यवस्था करने जा रहे हैं जिससे कि हमारे प्रदेश के खिलाड़ियो को नौकरी में लाभ प्राप्त हो।

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने किया खाद्य गोदाम का निरीक्षण,सुनी किसानो की समस्यायें

किसानों के लिए बनाए गए नियमों का किया जाए सख्ती से पालन : रेखा आर्या

वहीं आज खाद्य मंत्री ने हल्द्वानी स्थित लाखनमंडी खाद्य गोदाम का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी जरूर व्यवस्थाओं को जल्द बेहतर करने के निर्देश दिए, कहा कि सरकार खाद्य योजना के तहत जरूरतमंदों को खाद्यान उपलब्ध कराती है,ऐसे में गोदामों में सभी चीजें ठीक होनी चाहिए ताकि अनाज को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।साथ ही इस दौरान उन्होंने किसानो के साथ बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों के लिए बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन किया जाए जिससे कि उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े और कहा कि अगर किसानों की और से किसी भी प्रकार की शिकायत आती है तो संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने गेंहू क्रय केंद्रों में उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!