Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डदेहरादूनपर्यटन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, ‘स्विट्जरलैंड से आने वाले प्रशिक्षकों को सरकार की ओर से दी जाएगी हर संभव सहायता’

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 अप्रैल 2023, देहरादून। राज्य में पर्यटन, साहसिक पर्यटन व शिक्षा की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्विट्जरलैंड से प्रतिनिधिमंडल आना चाहेगा तो उन्हें सरकार से पूरा सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्विस एजुकेशन ग्रुप से राज्य के युवाओं को पर्यटन और होटल व्यवसाय में प्रशिक्षण देने में सहयोग मांगा। स्विट्जरलैंड से आने वाले प्रशिक्षकों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री धामी से मंगलवार को उनके आवास पर स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर क्लाडियो रैकनेलो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रशिक्षण के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सरकार करेगी। युवाओं को सर्टिफिकेट कोर्स की सुविधा मिलने से उनका हुनर बढ़ सकेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत राज्य में 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बेहतर व्यावसायिक शिक्षा देने की विस्तृत योजना बनाई जाए।

स्विट्जरलैंड में आध्यात्मिक गतिविधियों के क्षेत्र में कार्य करने की काफी संभावनाएं हैं : क्लाडियो रैकनेला

स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर क्लाडियो रैकनेला ने कहा कि स्विट्जरलैंड में आध्यात्मिक गतिविधियों के क्षेत्र में कार्य करने की काफी संभावनाएं हैं। वहां पर आध्यात्मिक गतिविधियों पर आधारित केंद्रों में उत्तराखंड से विशेषज्ञ कार्य करें तो इसमें कार्य करने के लिए अनेक संभावनाएं हैं। राज्य की ओर से जो भी सहयोग मांगा जाएगा, उसे पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर स्वामी अभय दास, सूर्य प्रताप सिंह, सचिव शैलेश बगोली, रविनाथ रामन, सचिन कुर्वे, डॉ० पंकज कुमार पांडेय एवं शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!