Breaking News :
>>प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर>>हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गाँवों का संपर्क टूटा>>भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी>>गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : ऋतु खण्डूडी>>वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण : मुख्यमंत्री धामी>>सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें>>इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी>>चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक>>धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पाँच नए मंत्रियों ने ली शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड

कोच ने तराशा तो रोजी ने नेशनल वॉक रेस में जीता सोना

देहरादून: 16वीं फेडरेशन कप नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड की रोजी पटेल ने पदक जीत खाता खोला। रोजी ने चैंपियनशिप की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता है। रोजी का यह दूसरा राष्ट्रीय इवेंट है, जिसमें वे राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। कोयंबटूर, तमिलनाडु में शुक्रवार से चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।

उत्तराखंड की धाविका रोजी पटेल ने बालिका अंडर-20 वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में 51:44:52 मिनट का समय निकालते हुए प्रथम हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर पर वॉक रेस में रोजी का यह पहला पदक है। इससे पहले वे दिल्ली में हुई नेशनल वॉक रेसिंग चैंपियनिशप में चौथा स्थान हासिल कर चुकी हैं।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली रोजी को धाविका बनने की प्रेरणा अपने बड़े भाई इंद्रजीत पटेल से मिली, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट रहे हैं। वर्तमान में वह महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज के एथलेटिक्स एक्सीलेंसी सेंटर में कोच अनूप बिष्ट से प्रशिक्षण ले रही हैं।

आठ महीने पहले रोजी ने बदला इवेंट

17 वर्षीय रोजी पटेल ने महज तीन साल पहले ही एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में भाग लेना शुरू किया। मध्यम-लंबी दूरी की दौड़ में भाग लेने वाली रोजी ने जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर पर तो पदक जीते, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर कोई सफलता नहीं मिली। एथलेटिक्स प्रशिक्षक अनूप बिष्ट ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें वॉक रेस के लिए प्रेरित किया

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!