Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन गिरीराज सिंह से की भेंट

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2021, मंगलवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन गिरीराज सिंह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत कालसी फार्म, देहरादून में गिर प्रजाति की गायों के संरक्षण व संवर्धन की 340 लाख रूपए की योजना है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से इस योजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए धनराशि अवमुक्त करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान योजना फेज-2 योजना के अंतर्गत प्रदेश के 6 लाख 50 हजार पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, पशुपालकों के द्वार पर निशुल्क कराने का लक्ष्य है। इसके लिए 1465 लाख रूपए का बजट अवमुक्त किया जाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा गिर व रेड सिंधी नस्ल के जर्म प्लाजा के आयात के लिए यूएलडीबी देहरादून को भारत सरकार द्वारा नोडल नामित किया गया है। इसके अंतर्गत ब्राजील से कंट्री स्पेसिफिक टेंडर से क्रय प्रक्रिया प्रारम्भ की गई, परंतु टेंडर की शर्तों के अनुरूप कोई निविदा प्राप्त नहीं हुई। इसलिए यूएलडीबी को भारत सरकार द्वारा टेंडर की शर्तों में छूट प्रदान की जानी होगी ताकि टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन, भारत सरकार के सहयोग से आस्ट्रेलिया से महीन एवं उच्च गुणवत्ता के ऊन उत्पादक 240 मेरीनो भेड़ें टिहरी जनपद में स्थित राजकीय भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र कोपड़धार में व्यवस्थित की गईं। इसके बहुत उत्साहजनक परिणाम मिल रहे हैं। इसे देखते हुए 500 अतिरिक्त मैरीनो भेड़ें आयात किए जाने से वर्ष 2024 तक लगभग 500 मैट्रिक टन महीन ऊन का उत्पादन कर भारतीय वस्त्र उद्योग की वार्षिक मांग में सहयोग प्रदान किया जा सकता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हर साल 500 मेरीनो भेड़ लेने के लिये केन्द्र सरकार उत्तराखण्ड सरकार का सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय डेरी विकास योजना में नैनीताल दुग्ध संघ के दुग्धशाला के आधुनिकीकरण के लिए एनडीडीबी के सहयोग से तैयार की गई 4413 लाख रूपए की योजना की स्वीकृति की जानी है। योजना से लगभग 30 हजार दुग्ध उत्पादक किसानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा और बेहतर दुग्ध मूल्य दिया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उक्त योजनाओं की स्वीकृत और बजट उपलब्ध कराने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन मंत्री श्री गिरीराज सिंह को कालसी प्रक्षेत्र, देहरादून में स्थापित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस, भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला के उद्घाटन के लिए भी आमंत्रित किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचिव श्रीमती राधिका झा, सचिव शैलेश बगोली व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!