Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी कैबिनेट के साथ देखेंगे अक्षय की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जून 2022, गुरुवार, लखनऊ। लोक भवन के हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की विशेष स्क्रीनिंग देखेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रियों तथा भाजपा के विधायकों के साथ इस फिल्म का लुत्फ उठायेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने मंत्रियों तथा विधायकों के साथ बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ देखेंगे। गुरुवार को लोकभवन में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग दिन में 11:30 बजे से होगी। फिल्म देखने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार उसे टैक्स फ्री करने पर भी विचार कर सकती है। स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के लीड अक्षय कुमार और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी मौजूद होंगे। फिल्म के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी भी वहां शामिल होंगे।

अभिनेता अक्षय कुमार ने इस खास स्क्रीनिंग को लेकर बताया कि यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अंतिम हिंदू राजा, सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और साहस पर आधारित हमारी फिल्म देख रहे हैं। जिन्होंने भारतमाता की रक्षा के लिए अपने खून का एक-एक कतरा बहा दिया। हमारी फिल्म पराक्रमी राजा के साहस को सलाम करती है। हमें उम्मीद है कि हमारे देशवासी उनके मूल्यों से प्रेरित होंगे। फिल्म का इंजतार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं, जो जल्द ही उनका मनोरंजन कराने के लिए तैयार है। यह फिल्म पृथ्वीराज रासो पुस्तक पर आधारित है। फिल्म में पृथ्वीराज चौहान व मोहम्मद गौरी के बीच हुए युद्ध को प्रमुखता से दर्शाया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान और मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर रानी संयोगिता का रोल अदा कर रही हैं। ‘मिस वर्ल्ड 2017’ मानुषी छिल्लर ने भी इस फिल्म से बालीवुड में अपनी इंट्री की है।

इस फिल्म के निर्देशक चन्द्र प्रकाश द्विवेदी है। फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में संजय दत्त और सोनू सूद के साथ ही साथ साक्षी तंवर और आशुतोष राणा भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 3 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में 12वीं शताब्दी की दिल्ली, अजमेर और कन्नौज को फिर से उसी रूप में दिखाने के लिए एक विशाल सेट बनवाया गया था। इस महत्वाकांक्षी फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!