Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी और बलिया दौरे पर, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2021, शुक्रवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बलिया के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से पहले बलिया जाएंगे। करीब तीन चार घंटा बलिया में रहने के बाद वह तीन बजे वाराणसी के लिए रवाना होंगे। वहां से रात 9 बजे लखनऊ वापसी होगी।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को बलिया और वाराणसी में चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बलिया में उनका निगरानी समिति के सदस्यों व अनाथ बच्चों के साथ संवाद का भी कार्यक्रम है। वह वाराणसी में उस सीएचसी का भी निरीक्षण करेंगे, जिसको उन्होंने गोद लिया है। साथ ही कई परियोजनाओं की प्रगति का भी जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर से रवाना होकर करीब 11:30 बजे बलिया पहुंचेंगे। उनका हेलिकॉप्टर बलिया पुलिस लाइन के हेलीपैड पर पहुंचेगा। इसके बाद वह जिला अस्पताल में कोविड/नॉन कोविड तथा पीकू वार्ड निरीक्षण करेंगे। उनका जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर के निरीक्षण का भी कार्यक्रम है। इसके बाद 12.00 से 12.35 तक उनका गांव भ्रमण का कार्यक्रम है। वहीं कोविड में अनाथ हुए बच्चों से मिलेंगे। वह गांव में पीएमजीकेवाइ योजना के तहत नि:शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद उनका निगरानी समिति सदस्यों से संवाद होगा। कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम योगी आदित्यनाथ बलिया में जिले के विकास कार्य व कानून-व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही जनप्रतिनिधियों/अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इसके बाद मीडिया मीडिया ब्रीफिंग होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 3:30 बजे बलिया से रवाना होकर वाराणसी के हाथी बाजार हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां सीएचसी हाथी बाजार,ब्लॉक सेवापुरी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह निरीक्षण करते हुए सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां पर जनप्रतिनिधियों/अधिकारियों के साथ वार्ता करने के साथ वाराणसी के विकास कार्य, कानून व्यवस्था तथा कोविड की समीक्षा करेंगे। उनका शाम को 6:45 बजे रुद्राक्ष कन्वेंंशन सेंटर के निरीक्षण का कार्यक्रम है। देर शाम सात बजे काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में वह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण परियोजना का निरीक्षण व समीक्षा करेंगे। 8 बजे वहां से प्रस्थान करने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से 8:30 बजे प्रस्थान पर रात में नौ बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!