Breaking News :
>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

10 नवंबर को मेरठ के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, सम्मानित होंगे पैरालंपिक खिलाड़ी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 नवम्बर 2021, गुरुवार,  मेरठ। मेरठ में होने वाले पैरालंपिक खिलाडिय़ों के सम्मान समारोह के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 नवंबर का समय दिया है। बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम की तिथि घोषित होते ही अफसर युद्धस्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं। कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह और आइजी ने सभी संबधित विभागों के अफसरों के साथ बैठक करके उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करके यादगार बनाने के लिए योजना तैयार की गई। कार्यक्रम में टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले देशभर के 17 खिलाडिय़ों के साथ प्रदेश के दो हजार से ज्यादा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक के बाद अधिकारी मौके पर तैयारियों में जुट गए। अफसरों की कई टीमें खिलाडिय़ों के ठहरने के लिए भवनों की तलाश में देर रात तक जुटी रहीं।

कमिश्नरी सभागार में आयोजित पुलिस, प्रशासन, खेल, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, जिला पूर्ति अधिकारी, युवा कल्याण समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि टोक्यो पैरालंपिक पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित करने की घोषणा प्रदेश सरकार ने की थी। यह कार्यक्रम मेरठ के कृषि विवि मोदीपुरम में होगा। मुख्यमंत्री 10 नवंबर को सुबह 11.30 बजे पहुंचकर दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रत्येक जनपद से दिव्यांग खिलाडिय़ों को बुलाया जा रहा है। जिनका सम्मान किया जाएगा। कमिश्नर ने प्रत्येक विभाग को उससे संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी।

स्वागत में सजेंगे चौराहे, स्कूली बच्चे करेंगे आगवानी

बैठक में तय किया गया कि सम्मान समारोह को भव्य और यादगार बनाया जाएगा। कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि स्कूल कालेज और उद्यमी कार्यक्रमों का आयोजित करेंगे। खिलाडिय़ों के स्वागत के लिए शहर के सभी चौराहों को सजाया जाएगा। प्रत्येक चौराहे पर स्कूली बच्चे खिलाडिय़ों पर पुष्पवर्षा करेंगे। कार्यक्रम भव्य होगा।

सभी जिलाधिकारियों को खिलाड़ी भेजने का आदेश

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारी को दिव्यांग खिलाड़ी भेजने का आदेश दिया है। खिलाडिय़ों को 9 नवंबर को सरकारी खर्च पर बसों के माध्यम से सुरक्षा और भोजन की व्यवस्था के साथ भेजने का आदेश है।

2 हजार खिलाड़ी, जुटेगी 5 हजार की भीड़

कार्यक्रम में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों की जनपदवार सूची शासन द्वारा जारी की गई है। जिसके मुताबिक कार्यक्रम में दो हजार से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे। उनके साथ उनके परिवार के लोग तथा प्रत्येक जनपद के अधिकारी समेत कुल 5 हजार की भीड़ जुटेगी। इन सभी के रात में ठहरने की व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी मेरठ को नोडल बनाया गया है।

देर रात तक दौड़ते रहे अफसर

कार्यक्रम में शामिल होने वाले लगभग 5 हजार लोगों के रात में ठहरने की व्यवस्था की जिम्मेदारी मेरठ के कंधों पर है। लिहाजा अफसरों की टीम देर रात तक शहर भर में होटल, धर्मशाला, स्कूल कालेजों के साथ साथ ऐसे भवनों की तलाश में जुटी रही, जिनमें इन्हें ठहराया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!