Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम योगी ने केदारनाथ धाम के किये दर्शन

देखें वीडियो

बद्री-केदार में आस्था का उमड़ता-सैलाब में तीर्थाटन भारत की तस्वीर झलकती है- सीएम योगी

पीएम मोदी के मार्गदर्शन से नयी केदारपुरी का पुनर्निर्माण हुआ,सीएम धामी की टीम व तीर्थ पुरोहित बधाई के पात्र -सीएम योगी

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगवानी की

बदरीनाथ/केदारनाथ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के बाद आज रविवार पूर्वाह्न श्री केदारनाथ धाम में रूद्राभिषेक पूजा अर्चना की। हेलीपेड पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनकी अगवानी की तथा पुष्प गुच्छ भेंट किया। श्री केदारनाथ धाम में पूजा- दर्शन के पश्चात संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें भगवान श्री बद्रीविशाल एवं भगवान केदारनाथ के दर्शन का सौभाग्य मिला है, उन्हे देवभूमि आकर आनंद की अनुभूति हो रही है। आपदा वर्ष 2013 का जिक्र करते हुए स्थानीय लोगों के आत्मविश्वास प्रशंसा की।

कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प, प्रेरणा, दूरदृष्टि एवं मार्गदर्शन से नयी केदारपुरी का पुनर्निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी टीम तथा श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति, पुरोहितों- तीर्थपुरोहितों के योगदान की सराहना की सभी को धन्यवाद दिया।

कहा कि श्री केदारनाथ एवं बदरीनाथ में आस्था का उमड़ते सैलाब में पर्यटन- तीर्थाटन सहित नये भारत की तस्वीर साफ झलकती है। यही विरासत के प्रति सम्मान का भाव है कि देश के चारों दिशाओं से श्रद्धालुजन उत्साहपूर्वक श्री केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम पहुंच रहे‌ है दोनो धामों‌ में परस्पर सहयोग से पुनर्निर्माण/ मास्टर प्लान कार्य प्रगति पर है। आज नयी आभा से नये भारत की नीव रखी जा रही है आस्था के संकल्प के साथ लाखों श्रद्धालु धामों में आ रहे है इसमें राष्ट्रीय एकता एवं एकात्मकता के दर्शन परिलक्षित हो रहे है। कहा कि श्री केदारनाथ एवं बदरीनाथ जी का आशीर्वाद सदा सबके लिए बना रहे।

उल्लेखनीय है कि बीते कल शनिवार 7 अक्टूबर अपराह्न को वह बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। माणा बार्डर घसतोली में सैनिकों से मिले। सांयकाल को प्रस्तावित यूपी भवन की भूमि का निरीक्षण किया, उसके बाद भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल हुए। इस दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद अंगवस्त्र भेंट किया। इस दौरान बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी मौजूद रहे।
आज रविवार सुबह उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये तथा ब्रह्म कपाल में तर्पण किया। उसके बाद हैलीकॉप्टर से सीधे केदारनाथ धाम पहुंचे। उनके साथ मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह/ सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद भी केदारनाथ पहुचे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार, एसपी विशाखा भदाणे, केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव / बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह कार्याधिकारी आरसी तिवारी आदि मौजूद रहे।

जीएमवीएन अतिथि गृह में कुछ देर विश्रामकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले तथा कुछ ही देर में दर्शन हेतु केदारनाथ मंदिर चले गये। मंदिर में रूद्राभिषेक तथा पूजा अर्चना संपन्न की देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान का अंगवस्त्र, प्रसाद, माला भेंट की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!