Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर-प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी बोले, ‘ये जो माफिया हैं, इन्हें मिट्टी में मिला दिया जाएगा’

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अप्रैल 2023, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ कपड़ा पार्क में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी और प्रदेश दंगों के रूप कुख्यात था। बहुत से जनपद ऐसे थे जिसके नाम से लोग डरते थे, आज लोगों को जनपद के नाम से डरने की जरूरत नहीं है। जो पहले प्रदेश के पहचान के लिए संकट थे, आज प्रदेश उनके लिए संकट बनता जा रहा है।”

ये जो माफिया हैं, इन्हें मिट्टी में मिला दिया जाएगा : मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी व‍िधान सभा बजट सत्र के छठवें द‍िन उमेश पाल हत्याकांड पर सदन में कहा था कि प्रयागराज में हुई घटना बेहद दु:खद है। सरकार ने उसका संज्ञान ल‍िया है और मैं पूरे सदन को इस बात के ल‍िए आश्‍वस्‍त करता हूं क‍ि जीरो टालरेंस की नीत‍ि के तहत सरकार जो कार्रवाई अब तक करती रही है, उसके पर‍िणाम भी बहुत शीघ्र ही सामने आएंगे। कोई संदेह नहीं होना चाह‍िए। ये जो माफिया हैं, इन्हें मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को हुई थी हत्या

प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर की गोली मारकर 24 फरवरी को हत्या कर दी गई। पुलिस ने केस की जांच शुरू की तो सीसीटीवी कैमरों में माफिया अतीक का बेटा असद गोली चलाते हुए नजर आ रहा था। इस केस में 4 शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। जिसमें अतीक का बेटा असद भी शामिल है।

16 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस की कस्टडी में माफिया अतीक अहमद और अशरफ को तीन युवकों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। तीनों आरोपित युवकों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!