Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
उत्तराखण्डधार्मिक

22 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, केदारनाथ धाम के लिए भक्‍तों में दिखा सबसे अधिक उत्साह

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अप्रैल 2023, ऋषिकेश। इस वर्ष भी चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा है। अब तक चारधाम यात्रा के लिए 15 लाख से अधिक तीर्थ यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। सोमवार शाम तक 15 लाख 20 हजार 610 तीर्थ यात्री चारधाम आने के लिए अपना पंजीकरण करा चुके थे।

सबसे अधिक उत्साह केदारनाथ की यात्रा के लिए देखने को मिल रहा है। बाबा केदार के दर्शन के लिए सबसे अधिक पांच लाख 40 हजार 286 तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसके बाद बदरीनाथ धाम के लिए साढ़े चार लाख, जबकि यमुनोत्री धाम के लिए दो लाख 39 हजार और गंगोत्री धाम के लिए दो लाख 77 हजार तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए 21 फरवरी को, जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए 16 मार्च को आनलाइन पंजीकरण खोले गए थे। 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। ऋषिकेश से यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 21 अप्रैल को रवाना होगा। चारधाम के अलावा हेमकुंड साहिब के लिए 7,141 तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

“चारधाम यात्रा के लिए शीघ्र ही ऋषिकेश में फोटोमैट्रिक पंजीकरण भी खोल दिया जाएगा। इसके लिए यात्रा ट्रांजिट कैंप में काउंटर तैयार हैं। चारधाम यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।” : वाईके गंगवार, संयुक्त निदेशक

चारधाम यात्रा

  • 22 अप्रैल को खोले जाएंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
  • 25 अप्रैल को जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट
  • 27 अप्रैल को खोले जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

यात्री पंजीकरण

  • गंगोत्री: 2,77,084
  • यमुनोत्री: 2,39,961
  • केदारनाथ: 5,40,286
  • बदरीनाथ: 4,56,128
  • हेमकुंड साहिब: 7,141

केदारनाथ के लिए हेली बुकिंग

  • 6263 यात्रियों की 25 से 30 अप्रैल तक हुई बुकिंग
  • 09 हेलीपैड से आठ कंपनियों को मिली है उड़ान की अनुमति
  • 7740 गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम का दोनों तरफ का किराया
  • 5500 फाटा से केदारनाथ धाम का दोनों तरफ का किराया
  • 5498 सिरसी से केदारनाथ धाम का दोनों तरफ का किराया

मंगलवार दोपहर 12 बजे केदारनाथ हेलीकाप्टर बुकिंग के लिए विंडो खोली जाएगी। इस बार एक से सात मई तक के लिए यात्रियों की बुकिंग की जाएगी। इसके लिए https://heliyatra.irctc.co.in पर जाकर बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। आप http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। हेली टिकट की बुकिंग के लिए बुकिंग आइडी बनानी होगी। एक आइडी से आप छह यात्रियों की बुकिंग कर सकते हैं।

व्यावसायिक वाहनों की स्थिति

  • 20 केंद्रों पर ग्रीन कार्ड बनाने की सुविधा
  • 713 ग्रीन कार्ड अब तक हुए जारी
  • 695 उत्तराखंड के वाहनों को जारी हुआ ग्रीन कार्ड
  • 272 ग्रीन कार्ड ऋषिकेश कार्यालय से किए गए जारी
  • 84 बस को ग्रीन कार्ड
  • 83 मिनी बस को ग्रीन कार्ड
  • 87 मैक्सी को ग्रीन कार्ड
  • 441 टैक्सी को ग्रीन कार्ड
  • 18 अन्य प्रदेशों के वाहनों को मिले ग्रीन कार्ड

संचालन की अनिवार्य शर्तें

  •  व्यावसायिक वाहनों के संचालन के लिए ग्रीन और ट्रिप कार्ड अनिवार्य है
  •  ग्रीन कार्ड में दर्ज होती हैं वाहनों का पंजीकरण, फिटनेस, बीमा तथा अन्य जानकारियां
  •  ट्रिप कार्ड से पता चलता है कि यात्रा रूट पर वाहन कितनी बार गया है
  •  कोई भी वाहन 10 दिन से पहले ट्रिप कार्ड प्राप्त नहीं कर सकता
  •  वाहनों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) भी अनिवार्य किया गया है
  •  बिना जीपीएस केंद्र से जारी नहीं हो रहे ग्रीन कार्ड

ग्रीन कार्ड बनाने के लिए आधिकारिक बेवसाइट http://greencard.uk.gov.in पर जाकर वाहन का नंबर और चेसिस नंबर डालें। इससे आपके वाहन की सारी जानकारी साफ्टवेयर पर अपलोड होने के साथ कागजात की जांच भी हो जाएगी। यहां आनलाइन फीस जमाकर रसीद लें। यह रसीद लेकर आरटीओ कार्यालय जाएं, जहां वाहन की फिटनेस के बाद ग्रीन कार्ड जारी कर दिया जाएगा। वहीं ट्रिप कार्ड के लिए बेवसाइट पर बने आप्शन पर जाएं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *