Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तर-प्रदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

सीएम योगी ने अपने जन्मदिन पर सरकारी आवास पर किया पौधरोपण, पीएम मोदी ने दी बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 5 जून 2020, कोरोना वायरस के संक्रमण काल में उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ साये की तरह खड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 49वां जन्मदिन है। उनको आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर जन्मदिन की बधाई दी है। विश्व पर्यावरण दिवस के दिन यानी पांच जून को अपने जन्मदिन पर उन्होंने अपने सरकारी आवास पर पौधरोपण किया, इसके बाद वह टीम-11 के साथ कोरोना वायरस संक्रमण की समीक्षा में लग गए।

सीएम योगी आदित्यनाथ अपने जन्मदिन पर कोई आयोजन नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। योगी होने के नाते भी वे इन सबसे दूर रहते हैं। इसके बाद भी उनके जन्मदिन पर उनको बधाइयों का तांता लगा रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह फोन करके सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके 49वें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने इसका उल्लेख अपने ट्वीट में भी किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उन्हे शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने लिखा है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश उन्नति की नई ऊंचाइयां छू रहा है। नागरिकों की जिंदगी में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे।

Narendra Modi

@narendramodi

सीएम योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर लाखों प्रशंसकों की शुभकामनाएं मिल रही हैं। उनका गुरुवार शाम को गोरखपुर जाने का कार्यक्रम था लेकिन उन्होंने उसे रद कर दिया और आज सुबह पौधरोपण के बाद से अपने सरकारी आवास में ही कोरोना वायरस समीक्षा बैठक में जुट गए हैं।

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के सीएम होने के साथ साथ योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैं। इससे पहले सिर्फ 26 वर्ष की उम्र में वह गोरखपुर के सांसद बने। इसके बाद संसद तक उनका सफर तब तक जारी रहा जब तक वह 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन गये।

उन्होंने 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद यूपी के 21वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। योगी आदित्यनाथ 1998 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2014 लोकसभा चुनाव में भी यहीं से सांसद चुने गए थे।

योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। वह हिन्दू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, तथा इनकी छवि एक प्रखर राष्ट्ररवादी नेता की है।

उत्तराखंड में जन्म तथा शिक्षा 

योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे। उनकी माता का नाम श्रीमती सावित्री देवी है। योगी बचपन से ही बहुत कुशाग्र और कर्मठ स्वभाव के थे।

बाल्यकाल में ही उनका मन ज्ञान-विज्ञान के जटिल प्रश्नों को हर करने के साथ-साथ अध्यात्म की ओर भी झुकने लगा था। माता-पिता की सात संतानों में तीन बड़ी बहनों और एक बड़े भाई के बाद योगी आदित्यनाथ पांचवें थे। उनसे छोटे दो भाई हैं। उन्होंने बीएससी तक की शिक्षा ग्रहण की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!