Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में जनता दरबार में आये लोगों की समस्यायें सुनी

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 दिसम्बर 2022, शनिवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। शनिवार की प्रात: गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। दरबार में उपस्थित अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिये कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए।

जनता दरबार में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही इलाज के लिए रूपयों की माँग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुँचे थे।

मुख्यमंत्री योगी ने आज जनता दरबार में 200 से अधिक लोगों की समस्यायें सुनी। उन्होंने कहा कि जो भी मामले हों, उसे थाने पर ही सुलझायें। जनता को किसी प्रकार की परेशनी नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा की भाँति आज, शनिवार की सुबह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में में अपनी उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा गुरू गोरखनाथ के दर्शन व पूजन किये। तत्पश्चात उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।

मुख्यमंत्री मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद हिंदू सेवाश्रम गए, जहाँ सुबह से ही अपनी समस्या बताने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे। वहाँ आए हर-एक के पास स्वयं पहुँचकर उन्होंने उनके प्रार्थना-पत्र लिये। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश को दिया। सभी लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित दिखे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!