Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सीएम योगी ने ग्रामीण मार्गों का किया शिलान्यास

[highlight]”विकास के लिए धन का अभाव नहीं, लेकिन धन समय पर और सही जगह खर्च हो, यह जरूरी” : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2021, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ग्रामीण मार्गों का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि सड़क आवागमन के माध्यम ही नहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम भी हैं। दुनिया में जो भी देश विकसित हैं उसके पीछे उनका मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में जहां ज्यादातर आबादी गावों में रहती है, वहां यदि आवागमन के अच्छे मार्ग नहीं होंगे तो स्वाभाविक रूप से वहां की आर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी। इसके लिए अच्छी सड़कें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

ग्रामीण मार्गों के निर्माण कार्य का शुभारंभ व नवीनीकरण कार्य का वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिला पंचायत की 537.82 किलोमीटर मार्गों को हाट मिक्स प्लांट के माध्यम से बनाया जा रहा है। पहले जिस पद्धति सड़कें बनती थी वह सस्ती तो थी लेकिन टिकाऊ नहीं होती थी, लेकिन अब जिस तकनीक से सड़कें बन रही हैं वे टिकाऊ और मजबूत हैं। गांवों के लोग ज्यादा समय तक इन सड़कों का लाभ ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखने और समयबद्धता के लिए स्टेट क्लालिटी मानीटर भी तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए धन का अभाव नहीं हैं, लेकिन धन समय पर और सही जगह खर्च हो, यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिलों से अच्छे और खराब दोनों कार्यों की शिकायतें मुझे मिलती हैं। इसी का परिणाम हैं कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जरूरत पड़ने भ्रष्टाचार के मामलों में मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि जिन स्थानों पर सही प्रकार से समीक्षा होती हैं वहां की सड़कें अच्छी होती हैं। लेकिन, जहां इस कार्य में लापरवाही बरती जाती है वहां की सड़कों में गड्ढे बन जाते हैं। इस लिए हमें ध्यान देना होगा कि भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान कहीं पर भी न रहे। ठेकेदारों का अनावश्यक तरीके से भुगतान न रोका जाए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग और पंचायतीराज विभाग बहुत जल्द गांवों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए मातृ भूमि योजना लाने वाले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!