Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट व जी-20 को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

‘लखनऊ समेत बड़े शहरों में कहीं न बिगड़े यातायात व्यवस्था’ : मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 फ़रवरी 2023, गुरुवार, लखनऊ। यातायात प्रबंधन को लेकर पूर्व में कई बड़े मौकों पर हुई चूक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट व जी-20 सम्मेलन के दौरान कहीं न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। लखनऊ समेत अन्य बड़े शहरों में यातायात प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विस्तृत कार्ययोजना के तहत कदम बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव, गृह संजय प्रसाद ने अधीनस्थों को निर्देश दिया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि देश-विदेश से आ रहे निवेशकों को आवागमन में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

प्रमुख सचिव, गृह संजय प्रसाद ने कहा कि लखनऊ समेत अन्य प्रमुख शहरों में यातायात संचालन के ऐसे बेहतर प्रबंध किए जाए कि निवेशकों के साथ ही लोगों को भी आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कहीं भी जाम लगने की दशा में संबंधित क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख सचिव, गृह ने कहा कि प्रदेश में बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए संभावित ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए विस्तृत योजना बनाकर यातायात का संचालन कराया जाए। प्रमुख सचिव, गृह ने कहा कि लखनऊ में कुछ प्रमुख मार्गों में ट्रैफिक जाम की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, जो कतई उचित नहीं है। बेहतर यातायात संचालन के लिए आवश्यकता के अनुरूप रूट डायवर्जन का प्लान बनाने का निर्देश भी दिया है।

प्रमुख सचिव, गृह ने कहा कि देश-विदेश से आ रहे निवेशकों को लखनऊ में स्वच्छ वातावरण का आभास कराने के लिए नियमित रूप से सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए। कहा कि किसी भी मार्ग में किसी भी स्थान पर गंदगी अथवा कूड़ा एकत्रित न होने पाए। प्रमुख मार्गों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल, हैलीपैड, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख मार्गों व प्रमुख स्थानों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करते हुए असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखी जाए। जिससे कहीं कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने शासकीय दायित्वों के दौरान अतिथियों व लोगों से मित्रवत व्यवहार कर अपनी अच्छी छवि बनाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!