Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

कोरोना कहर से हुए अनाथ बच्चों के बेहतर पालन-पोषण का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2021, सोमवार, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ उत्तर प्रदेश में बड़ा अभियान चलाने के बाद उसपर काफी नियंत्रण करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी भी इसके कहर को लेकर काफी सतर्क हैं। उनका स्पष्ट निर्देश है कि सभी जगह पर कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हो और इससे प्रभावितों को सरकार की तरफ से मिलने वाली हर सहायता मिले।

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर टीम-09 के साथ समीक्षा बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण की समीक्षा के दौरान इसके कहर से अनाथ हुए बच्चों के बेहतर पालन-पोषण का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अनाथ बच्चों के बेहतर पालन-पोषण और शिक्षा-दीक्षा के प्रबंधन के लिए सरकार संकल्पित है। प्रदेश में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना इसी दिशा में एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र बच्चा इस योजना से वंचित न रहे, इस संबंध में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। इसके साथ ही सभी बाल संरक्षण गृहों की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के संबंध में विभागीय मंत्री व अधिकारीगण भौतिक निरीक्षण करते हुए लगातार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति हर दिन के साथ और नियंत्रित होती जा रही है। वायरस अब भले ही कमजोर पड़ चुका है, लेकिन संक्रमण का खतरा अब भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में संक्रमण के 339 नए केस सामने आए, जबकि 1,116 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। इससे पहले, 21 मार्च को एक दिन में 500 से कम केस आये थे। वर्तमान में प्रदेश में 8,101 केस एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 36 लाख दो हजार 870 कोविड टेस्ट हुए हैं। बीते 24 घंटों में दो लाख 57 हजार 441 टेस्ट हुए और पॉजिटिविटी दर मात्र 0.1 प्रतिशत रही, जबकि रिकवरी दर 98.2 प्रतिशत हो गई है। कोरोना महामारी के बीच अब तक 16 लाख 72 हजार 968 प्रदेशवासी कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में वृहद टीकाकरण सुचारू रूप से चल रहा है। आज से रिक्शा-ऑटो चालक, रेहड़ी-पटरी व्यवसायी एवं फल-सब्जी विक्रेताओं के नि:शुल्क टीकाकरण का विशेष अभियान शुरू हो रहा है। टीकाकरण कार्यक्रम का यह एक महत्वपूर्ण चरण है। अधिकाधिक लोग अपना टीकाकरण कराएं, इसके लिए जागरूकता प्रसार भी कराया जाए। अब तक प्रदेश में दो करोड़ 30 लाख दो हजार 546 डोज लगाई जा चुकी है। हमें अगले माह से प्रतिदिन 10-12 लाख वैक्सीन डोज लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष तैयारी करनी होगी। कोल्ड चेन को व्यवस्थित रखते हुए इस संबंध में सभी जरूरी तैयारी समय से पूरी कर ली जाएं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान और तेज किया जाए। इस दौरान दुकानों का निरीक्षण करने के साथ लाइसेंस का सत्यापन करें। अवैध शराब की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सभी शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा की जाए। आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के तथा गैरजरूरी मामलों में जारी लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई हो।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी और अमृत योजना से जुड़े कार्यों में तेजी लाने की जरूरत है। गुणवत्ता के साथ-साथ समयबद्धता पर भी ध्यान दिया जाए। इन योजनाओं की सतत समीक्षा भी की जाए।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित संरक्षण को सुनिश्चित करते हुए गेहूं खरीद 15 जून के बाद भी जारी रखी जाए। बरसात शुरू हो गई है। कहीं भी गेहूं न भीगे, इसके लिए पर्याप्त इंतजम हों।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गौ-आश्रय स्थलों में गोवंश के लिए हरे चारे-भूसे की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। जिलों में इन कार्यों के लिए वेटनरी अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए। पशुओं की मृत्यु की दशा में अंत्येष्टि में देरी न हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!