Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर को दी 950 करोड़ की सौगात, बोले- ‘यूपी अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि विकसित राज्य है’

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 दिसम्बर 2022, सोमवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आने वाले समय में नौकरी व रोजगार के लिए प्रदेश के युवकों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि दूसरे प्रदेशों के लोग यहां आएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि विकसित राज्य है। प्रदेश तेजी से नंबर एक अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश ग्रोथ इंजन के रूप में कार्य कर रहा है।  

मुख्यमंत्री योगी रविवार को दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बटन दबाकर गोरखपुर शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाई ओवर समेत 950 करोड़ की चार बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि आम समाज को जागरूक करने में प्रबुद्धजनों की बड़ी भूमिका होती है। आज यूपी और गोरखपुर विकास व सुशासन के जिस नए प्रतिमान को स्थापित कर रहा है, उसमें प्रबुद्ध जनों की बड़ी भूमिका है। इसी का परिणाम है कि देश में यूपी और गोरखपुर की छवि बदली है।

पांच सालों में बदल गई गोरखपुर की छवि : योगी ने कहा, “सकारात्मक ऊर्जा हमेशा आगे बढ़ाती है। इसी का परिणाम है कि सुशासन व बेहतर कानून व्यवस्था के जरिए निवेश, पर्यटन, आर्थिक समेत सभी क्षेत्रों में विकास के लिए प्रदेश ने खुद को स्थापित किया है। गोरखपुर इसका उदाहरण है। गोरखपुर पहले उपेक्षित था।”

कानून व्यवस्था, यहां की छवि, बिजली, सड़कें, संपर्क माध्यम की सुविधा ठीक नहीं थी। कोई निवेश नहीं करना चाहता था। गोरखपुर के नाम से लोगों में भय होता था, लेकिन पिछले पांच सालों में गोरखपुर की छवि बदल गई है। अब गोरखपुर का नाम लेने से सम्मान का भाव प्रदर्शित होता है। इसे बरकरार रखने और अभिवृद्धि करने का दायित्व हर नागरिक पर है।

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 90वें संस्थापक सप्ताह समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में अपना देश सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हुए वैश्विक स्तर पर नए-नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। 135 करोड़ की विशाल आबादी वाला भारत अपने ऊपर 200 साल तक शासन करने वाले ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

यह वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है। एक दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के 80 फीसदी संसाधनों का नेतृत्व करने वाले 20 देशों के समूह जी-20 का नेतृत्व प्राप्त किया। नेतृत्वकर्ता के रूप में अपना देश पूरे विश्व का मार्गदर्शन करेगा।

हर गांव में विकसित किए जा रहे हैं खेल के मैदान व ओपन जिम
ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्मृति अखिल भारतीय प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में सीएम ने कहा कि प्रदेश में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। हर गांव में खेल के मैदान व ओपन जिम विकसित किए जा रहे हैं। जिला स्तर पर स्टेडियम व मिनी स्टेडियम बनाए गए हैं।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का भत्ता एक हजार रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है। साल 1994 से स्पोर्ट्स हॉस्टल के विभिन्न मदों की व्यय राशि को कभी बढ़ाया नहीं गया था। इसे बढ़ाने के साथ खिलाड़ियों की डाइट मनी 250 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!