Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने राज्य कर्मियों को दी बड़ी सौगात, चार फीसदी बढ़ाया DA

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022, लखनऊ। केंद्र सरकार ने हाल ही में डीए में चार प्रतिशत की वृद्धि की थी। उसके बाद उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने भी इस बारे में फैसला ले लिया है। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भुगतान अक्तूबर के वेतन व पेंशन के साथ किया जाएगा। इससे हर माह 296 करोड़ रुपये का व्ययभार आएगा। जुलाई से अक्तूबर तक के देयों का कुल व्ययभार 1184 करोड़ रुपये आएगा। इसके तहत पुरानी पेंशन प्रणाली के दायरे में आने वाले कर्मियों के जीपीएफ में 387 करोड़ रुपये जमा होगा। शेष के लिए नकद 797 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों, पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की वर्तमान दर 34 प्रतिशत को बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने को मंजूरी दे दी है। यह वृद्धि एक जुलाई 2022 से लागू होगी। इसके साथ ही राज्य कर्मियों के लिए बोनस भी दिया जाएगा। बोनस और डीए के भुगतान का निर्णय एक साथ लिए जाने से तात्कालिक नकद व्ययभार 1436 करोड़ रुपये आएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए प्रत्येक राज्य कर्मचारी को 6908 रुपये बोनस दिए जाने का फैसला किया है। इसके तहत वित्त वर्ष 2021-22 के लिए मासिक परिलब्धियों की उच्चतम सीमा 7000 रुपये के आधार पर 30 दिन का बोनस दिया जाएगा। राज्य में इस समय लगभग 14 लाख 82 हजार ऐसे कर्मचारी हैं, जो बोनस की पात्रता की परिधि में आते हैं। इन्हें बोनस देने में 1022 करोड़ रुपये का व्ययभार आएगा। जो कर्मी जीपीएफ के दायरे में हैं, उन्हें 25 प्रतिशत नकद और 75 प्रतिशत जीपीएफ में जाएगा। जो जीपीएफ के दायरे में नहीं हैं, उन्हें नकद मिलेगा। 639 करोड़ रुपये नकद व्ययभार आएगा और 383 करोड़ रुपये जीपीएफ में जमा होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!