Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेश

सीएम योगी ने अखंड ज्योति रथ को किया रवाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में अखंड ज्योति को प्रज्वलित किया। गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन उन्होंने प्रात:कालीन दिनचर्या पूजा तथा गौ सेवा के बाद अखंड ज्योति को प्रज्वलित करने के बाद इसके रथ को भी रवाना किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर से अखंड ज्योति रथ को रवाना किया। उन्होंने इस दौरान रथ में दीप प्रज्वलित किया। गोरखनाथ मंदिर से रवाना होने वाला यह अखंड ज्योति रथ शोभा यात्रा में शामिल होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में फरियादियों से बात की । समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। पुलिस और राजस्व से जुड़ी शिकायतों की संख्या अधिक रही। गोरखपुर में शनिवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की शोभायात्रा निकलेगी। जिसमें शहर से गणमान्य लोगों के साथ गोरखनाथ मंदिर तथा महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले शुक्रवार को गोरखपुर को एक बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी अनुराग सिंह ठाकुर के साथ लंबे समय से उपेक्षित गोरखपुर दूरदर्शन केन्द्र को फिर से शुरू कराया। अब इस केन्द्र के कार्यक्रमों से अब सिर्फ पूर्वांचल की नहीं बल्कि नेपाल व बिहार तथा देश के कोने-कोने तक भोजपुरी पहुंचेगी। गोरखपुर दूरदर्शन के अर्थ स्टेशन (भू-उपग्रह केन्द्र) का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। 11 दिसंबर से इस अर्थ स्टेशन के जरिये प्रतिदिन एक घंटे के भोजपुरी कार्यक्रमों का प्रसारण शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही इटावा, लखीमपुर व बहराइच में 10-10 किलोवाट के एफएम स्टेशन को भी शुरू किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने गोरखपुर दूरदर्शन प्रांगण से ही एफएम रिले केंद्र इटावा, गदानिया (लखीमपुर खीरी) और नानपारा (बहराइच) का भी वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दूरदर्शन को अर्थ स्टेशन की सौगात देने पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों की चार दशक पुरानी मांग पूरी कर दी है। यह केंद्र सीमाई क्षेत्र में होने वाले राष्ट्र विरोधी दुष्प्रचार को रोकने में भी बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा। इस केंद्र से प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का सीधा लाभ उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार और नेपाल तक के लोगों को मिलेगा। यहां के दर्शक भी केंद्र से भोजपुरी में प्रसारित होने वाले कार्यक्रम देख सकेंगे। सीएम ने बहराइच, इटावा और लखीमपुर में एफएम रिले केंद्र की सुविधा देने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को धन्यवाद दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!