Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- एसएसबी बॉर्डर की रक्षा करने के साथ ही पड़ोसियों के साथ संबंध भी मधुर बनाने में बड़ी भूमिका अदा करता है

लखनऊ, आकाश ज्ञान वाटिका 21 सितम्बर मंगलवार 2021- देश की आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत असोम के तेजपुर से राजघाट, नई दिल्ली जा रही सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की साइकिल यात्रा को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास से फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने इस साइकिल यात्रा में शामिल जवानों का हौसला बढ़ाने के साथ उनको संबोधित भी किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश का सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बॉर्डर की रक्षा करने के साथ ही पड़ोसियों के साथ संबंध भी मधुर बनाने में बड़ी भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे नेपाल की सभी सीमा पर एसएसबी ही तैनात है। इसी कारण से भारत तथा नेपाल के रिश्ते लगातार काफी बेहतर हैं। हमारे के लिए यह गौरव का पल है कि असोम के तेजपुर से चली साइकिल यात्रा का लखनऊ में आगमन हुआ। यह मेरे लिए सौभाग्य का अवसर है कि मुझे आज साइकिल यात्रा को फ्लैग मार्च करने का मौका मिला है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही कहा कि आजादी की कीमत क्या होती है यह वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराने का अवसर हम सबके सामने है। यह यात्रा असम के तेजपुर से 2,384 किलोमीटर की दूरी तय करके दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली के राजघाट में सम्पन्न होगी।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

लखनऊ में ही मंगलवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) की काकोरी से राजघाट तक साईकल यात्रा की शुरुआत केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर तथा विधायक जय देवी ने की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!