Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गोरखपुर दौरे पर हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अगस्त 2022, रविवार, गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर आएंगे। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के समापन सत्र में शामिल होंगे। उसके बाद एमजी पीजी कालेज में प्रतिमा का लोकार्पण करने जाएंगे। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रात्रि निवास करेंगे। सोमवार की सुबह लखनऊ रवाना होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह करीब 11 बजे महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय सोनबरसा पहुंचेंगे। वहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद एमपी पालिटेक्निक पहुंचेंगे और वहां से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। शाम चार बजे एमजी डिग्री कालेज पहुंचेंगे। वहां नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा स्थापित की गई महात्मा गांधी पीजी कालेज के लगातार 47 वर्षों तक प्रबंधक रहे स्व. प्रेम नारायण श्रीवास्तव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे।

मोदी-योगी के कार्यों से बदल रही देश की तस्वीर :  डॉ० धर्मेंद्र सिंह

नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ० धर्मेंद्र सिंह को शनिवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की महानगर कमेटी ने सम्मानित किया। होटल सागर रत्ना में आयोजित कार्यक्रम में डॉ० धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से देश की तस्वीर बदल रही है।

कार्यक्रम संयोजक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक डॉ० वाई सिंह ने कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता निष्ठा, समर्पण और परिश्रम से सदन की शोभा बढ़ा सकता है। प्रदेश संयोजक डॉ० अभय मणि त्रिपाठी, डॉ० डीके सिंह, विधायक डॉ० असीम कुमार, विधायक गणेश चौहान ने भी अपने विचार रखे। संचालन डॉ० आरपी शुक्ल ने किया। इस दौरान डॉ० अमित सिंह श्रीनेत, डॉ० विवेक सेठ, डॉ० एसके लाट, डॉ० शिवशंकर शाही, डॉ० दिलीप मणि त्रिपाठी, डॉ० रामयश यादव, डॉ०एमके गुप्ता, डॉ० एससी कौशिक, डॉ० दिनेश चंद्रा, डॉ० धर्मेंद्र राय, डॉ० एके राय, डॉ० अमित पांडेय, डॉ० एपी गुप्ता, डॉ० राजेश गुप्ता, डॉ०. संजीव सिंह, डॉ० मनमोहन बरनवाल, डॉ० ओंकार राय आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!