Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जून 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। तमाम सियासी अटकलों के बीच दिल्ली में आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 7-लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हुई अटकलों के बीच आज मुख्ययमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई।

[box type=”shadow” ]प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट  कर लिखा, “आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली स्थित भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर उनसे मुलाकात की। जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर लिखा, “आज आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। अपनी व्यस्त दिनचर्या से मुझे समय प्रदान करने के लिए आदरणीय अध्यक्ष जी का कोटिशः आभार।”

इससे पहले कल योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात हो चुकी है। इन दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद नड्डा ने पीएम से भेंट की थी। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। ये मुलाकातें उसी सिलसिले में चल रही हैं।

बताया जा रहा है कि इन मुलाकातों में योगी कोरोना की दूसरी लहर से निपटने की राज्य सरकार की कोशिशों पर बात करेंगे। इसके अलावा इन मुलाकातों में यूपी में 2022 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा की संभावना है।[/box]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से योगी की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अमित शाह ने उन्हें सबको साथ और विश्वास में लेकर बढ़ने की राय दी। सूत्रों का कहना है कि शाह से बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के समीकरण, इस लिहाज से नए साथी दलों व प्रभावी चेहरों की तलाश पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात में भी इन्हीं बिंदुओं पर चर्चा की संभावना है।

माना जा रहा है कि इस मुलाकात के साथ ही राज्य में बहुत जल्द छोटा मंत्रिमंडल विस्तार संभव है। इसकी अटकल भी तेज हो गई है कि उत्तर प्रदेश जैसे ब़़डे राज्य के चुनाव में उतरने से पहले ही केंद्र में भी बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंचने के साथ ही राजनीति गर्म रही। सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले भाजपा के संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष और प्रभारी राधामोहन सिंह के लखनऊ दौरे में मिले फीडबैक के आधार पर शाह ने भी मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि सभी को साथ लेकर चलें। राहत कार्यो में भी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिले।

इस दौरे में कई नेताओं ने कोरोना से निपटने, लोगों के बीच मोहभंग और सरकार और पार्टी नेताओं के बीच समन्वय की कमी जैसे मुद्दों को पार्टी के सामने रखा। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव से कई महीने पहले राज्य सरकार के खिलाफ उठ रही इन आवाजों पर रोक लगाते हुए योगी आदित्यनाथ पर अपना भरोसा जताया है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में होने वाले हैं। भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनावों में 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी। 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रमुख दलों में भाजपा के 309, समाजवादी पार्टी के 49, बहुजन समाजवादी पार्टी के 18 और कांग्रेस के 7 विधायक हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!