Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ एवं धर्मेंद्र प्रधान दिग्विजयनाथ की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में होंगे शामिल

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार की सुबह गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित महंत दिग्विजयनाथ के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री दोपहर बाद तीन बजे सर्किट हाउस के पास विकसित दिग्विजयनाथ पार्क में स्थापित महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। एक घंटे तक इस कार्यक्रम में रहने के बाद केंद्रीय मंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।

सुबह एमपी पालिटेक्निक परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर जाएंगे जबकि धर्मेंद्र प्रधान हेलीकाप्टर से सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह अपराह्न 1.20 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री करीब एक घंटे 20 मिनट तक गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे। 2:45 बजे मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री सड़क मार्ग से महंत दिग्विजयनाथ पार्क के लिए रवाना होंगे और तीन बजे पार्क में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

एक घंटे तक यहां महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। मुख्य मंच से ही महानगर के जनप्रिय विहार कालोनी में बनाए गए महंत दिग्विजयनाथ स्मृति द्वार का लोकार्पण एवं पार्क के सुंदरीकरण एवं अन्य कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन सकते हैं। उसके बाद वह महराजगंज जाएंगे और वहां महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रामगढ़ताल के पास विकसित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में स्थापित की गई है प्रतिमा

रामगढ़ताल के पास गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा विकसित किए गए महंत दिग्विजयनाथ पार्क में स्थापित महंत दिग्विजयनाथ की 12.5 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही यहां निर्मित भव्य मंच, त्रिकोण पार्क, ओपेन जिम, गजीबो आदि का भी लोकार्पण किया जाएगा। बुधवार की शाम जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. प्रदीप राव एवं महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने पार्क में तैयारियों का निरीक्षण किया।

प्रतिमा के पीछे पार्क की दीवार को म्यूरल पेंटिंग से सजाया गया है। म्यूरल पेंटिंग के जरिए महंत दिग्विजयनाथ की जीवन यात्रा को चित्रित किया गया है। इस पेंटिंग का भी अनावरण होगा। इसके साथ ही जनप्रिय विहार कालोनी में बने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति द्वार का लोकार्पण किया जाएगा। उस कालोनी के पार्कों के सुंदरीकरण एवं कुछ अन्य कार्यों का शिलान्यास भी इसी मुख्य मंच से किया जाएगा। अनावरण के बाद दोनों अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। पंडाल में करीब पांच हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। एक हजार कुर्सी और बढ़ाने पर विचार चल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!