Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की भावनात्मक अपील का बागी विधायकों पर नहीं दिखा कोई असर, शिवसेना के कुछ औऱ विधायक आज पहुँचे असम

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2023, गुरूवार, मुंबई। महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार का जाना तय माना जा रहा है। मुमकिन है कि आज तस्वीर साफ हो जाएगी, क्योंकि बीते कल की घटनाओं ने महाराष्ट्र के भविष्य का खाका खींच दिया है।

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र विधानसभा में एक अलग गुट के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए जरूरी संख्या के नजदीक पहुंचते दिख रहे हैं। बुधवार शाम को उन्होंने अपने साथ 48 विधायक (गुवाहाटी पहुंचने पर 40 विधायक साथ होने की बात कही थी) होने का दावा किया जिनमें निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं।

बेमेल गठबंधन को छोड़ना जरूरी : शिंदे

एक तरफ जहां उन्होंने 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र विधानसभा भेजा तो जवाब में उद्धव खेमे ने भी अपना नेता चुनते हुए 22 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र भेजा है।

एक तरह से साफ हो गया है कि असम में अपने समर्थकों के साथ डेरा जमाए शिंदे पर उद्धव की भावनात्मक अपील का कोई असर नहीं हुआ है और वह उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने पर दृढ़ हैं।

मुख्यमंत्री की अपील के जवाब में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एमवीए सरकार में शिवसेना और उसके कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है जबकि राकांपा व कांग्रेस को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।

राज्य के हित में इस बेमेल गठबंधन को छोड़ना जरूरी है। पिछले ढाई साल में शिवसेना को व्यवस्थित तरीके से खत्म किया गया है। बताया जा रहा है कि बागी गुट के विधायक आज राज्यपाल को चिट्ठी लिख सकते हैं।

बढ़ती जा रही है एकनाथ शिंदे की ताकत

पिछले 12 घंटे में शिवसेना के 5 और 2 निर्दलीय विधायक गुवाहाटी पहुँचे। इनमें गुलाबराव पाटील, योगेश कदम, सदा सरवंकर, योगेश पवार और मंगेश कुंडालकर शामिल हैं। बाकी दो विधायक मंजुला गावित और चंद्रकांत पाटिल निर्दलीय हैं।

सदा, योगेश और मंगेश गुरुवार सुबह गुवाहाटी की रेडिसन ब्लू होटल पहुंचे। इसके साथ एकनाथ शिंदे की ताकत बढ़ती जा रही है। शिवसेना के बागी विधायकों की कुल संख्या 41 तक पहुंच गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!