Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्ड

सीएम: उत्तराखंड में करीब 200 शरणार्थी है, जिन्हें नागरिकता कानून के दायरे में लाया जाएगा

एक दिवसीय अल्‍मोड़ा दौरो पर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नागरिकता संशोधन कानून के बहाने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्‍होंने कहा कि शरणार्थी को शरण देना भारत की संस्कृति व परंपरा रही है। भारत का राजवंश व लोकतांत्रिक इतिहास बताता है कि शरणागत को आश्रय देने की परंपरा बहुत पुरानी है। देश विभाजन के तत्काल बाद ही नागरिकता कानून की जरूरत थी। मगर तब के सत्ताधारी ठोस निर्णय लेने का साहस व कदम उठा ही नहीं सके। तल्ख टिप्पणी की कि कांग्रेस ने कभी देश की आजादी का प्रस्ताव ही पारित नहीं किया। वंदेमातरम् गीत पर भी हमेशा आपत्ति रही। सीएम यही नहीं रुके। बोले, कांग्रेस आज भी अंग्रेजों की बांटो व राज करो की नीति पर चल रही। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में 200 शरणार्थी होने की सूची मिली है, जिन्हें नागरिकता कानून के दायरे में लाया जाएगा।

सीएम त्रिवेंद्र शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। सीएम ने कहा, नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने वाला है। किसी को भी दी जा सकती है। उत्तराखंड में पता लगा है कि 200 शरणार्थी हैं। इनकों जल्द ही सीएए के दायरे में लाकर नागरिकता दी जाएगी।विपक्ष पूछ रहा कि मुसलमानों की बात क्यों नहीं होती। पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान मुस्लिम देश हैं। वहां अल्पसंख्यक प्रताडि़त हो रहे। देश विभाजन के वक्त पाकिस्तान में 23 फीसद से ज्यादा हिंदू थे। आज 2.7 प्रतिशत रह गए। तब भारत में चार करोड़ मुस्लिम थे। अब 20 करोड़ हो गए हैं। साफ है कि पाकिस्तान में हिंदू घटा। वह धर्मांतरित किए गए, या बलात शादी विवाह कर उन्हें मुस्लिम बना दिया गया। भारत ही एक ऐसा देश है जो शरण देता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!