Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तराखण्ड

सीएम बोले, कांग्रेस भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं का घुसना ठीक नहीं

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस भवन के पास हुई घटना ठीक नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसे घटना की पुनरावृत्ति नहीं करनी चाहिए। राफेल पर कांग्रेस 10 सालों से कुंडली मारे थी। ऐसा लग रहा कि कांग्रेस राफेल को लेकर मामा-भांजे और दामाद की तलाश में थी।

कांग्रेस भवन में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद पर मुख्यमंत्री ने महानगर दफ्तर में दो टूक कहा कि ऐसी घटना ठीक नहीं है। हालांकि मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है। एक मुद्दा था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी क्लीनचिट दे दी है। देश की सुरक्षा के लिए राफेल की मांग की जा रही थी, लेकिन विफलता के चलते कांग्रेस दस साल से इस पर कुंडली जमाए रही। राफेल की फाइलें आगे न बढ़ाना कांग्रेस की विफलता है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि या तो कांग्रेस दामाद ढूंढ रही थी, या फिर मामा-भांजा। उन्होंने कहा कि बयानबाजी कर जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। संवेदनशील मुद्दे पर इस तरह का रुख अपनाने से कांग्रेस की मानसिकता भी जाहिर होती है।

उधर, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि हाल ही में भाजपा में शामिल हुए एक कार्यकर्ता अति उत्साह से आगे आया। इस कार्यकर्ता को धरना-प्रदर्शन के दौरान संयम बरतने तथा अनुशासित रहने की हिदायत दी गई है। मुद्दाविहीन कांग्रेस झूठ बोलकर हत्या कराने और धमकी देने जैसे आरोप लगाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही हैं।

कांग्रेस परिसर में नहीं गए भाजपाई 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि यह पार्टी का राष्ट्रीय कार्यक्रम था। पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के भीतर नहीं गया। कांग्रेसियों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को उकसाने का काम किया। राजनीति में गाली-गलौज और झगड़े की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। सभी को मर्यादित व्यवहार करना चाहिए। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लीपिंग देखी जा रही हैं।

भाजपा का राहुल गांधी के विरुद्ध कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

राफेल डील में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट की क्लीन चिट मिलने के बावजूद राहुल गांधी की केंद्र विरोधी बयानबाजी को लेकर शुरू हुई भाजपा-कांग्रेस की रार थमने का नाम नहीं ले रही। भाजपा ने राफेल पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

भाजपाइयों ने उन्होंने राहुल गांधी का पुतला दहन कर जिलाधिकारी कार्यालय में सांकेतिक प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया। इधर, कांग्रेस भवन में हुई घटना को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस को घेरने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।

जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि  राहुल गांधी राफेल खरीद पर बेबुनियाद, निराधार, अतार्किक प्रश्न खड़ा कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। मामले में भाजपा जन-जन के बीच जाकर राफेल की महत्ता के बारे में बताने और कांग्रेस के झूठ से भी लोगों को परिचित कराने का अभियान चलाएगी।

उसके बाद महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि कांग्रेस भवन में जो हंगामा हुआ, उसकी हकीकत जानी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गलत तरीके से इस मुद्दे को हवा दे रही है। इसका भाजपा पुरजोर विरोध कर जनता के सामने घटनाक्रम की सत्यता रखेगी।

बैठक में महामंत्री राजेंद्र सिंह ढिल्लो, जिला उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान, संजय सिंघल, कैलाश खन्ना, जोगेंद्र पुंडीर, आशीष नागरथ, सत्ये सिंह नेगी, अमिता सिंह, श्याम पंत, आदित्य चौहान, राजपाल पयाल, राजीव उनियाल आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!