Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

अयोध्या पहुंचे सीएम केजरीवाल, सरयू आरती में हुए शामिल, आज करेंगे रामलला के दर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अक्टूबर 2021, मंगलवार, अयोध्या। रामलला के दर्शन दर्शन करने के बाद अरविंद केजरीवाल मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि दिल्‍ली के अंदर हमारी एक योजना है, मुख्‍यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, इसमें हम दिल्‍ली वासियों को फ्री तीर्थयात्रा करवाते हैं। इसमें वैष्‍णोदेवी, शिरडी महाराज, विष्‍णु जी, हरिद्वार व ऋषिकेश समेत कई तीर्थ स्‍थल शामिल हैं। कल दिल्‍ली में हमने एक मीटिंग रखी है उसमें हम कल अयोध्‍या को भी उस लिस्‍ट में एड करेंगे। अब दिल्‍ली के लोग राम जन्‍म भूमि अयोध्‍या के भी दर्शन कर सकेंग। इस योजना में लोगों का आना जाना, एसी ट्रेन से, होटल में रुकना, खाना पीना सब कुछ सरकार देती है जनता कुछ नहीं देती है। यूपी में हमारी सरकार बनती है तो उत्‍तर प्रदेश वासियों को भी अयोध्‍या में राम जी के दर्शन कराने के लिए फ्री में अरेंजमेंट करेंगे। हमने लखीमपुर पीडि़तों को अंशदान दिया, लेकिन दान ऐसा होना चाहिए कि दायां हाथ दे तो बांये हाथ को पता न चले।

मीडिया के सवाल विपक्ष द्वारा एक्‍सीडेंटल हिंदू कहे जाने को उन्‍होंने हंसकर टाल दिया। कहा, उनको कहने दीजिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। भगवान के दरवार सबके लिए है। मैंने प्रभु से देश के लोगों के लिए सुख शांति मांगी है और प्रभु मुझे ताकत दे कि ज्‍यादा से ज्‍याद देशवासियों को यहां लाकर दर्शन करवा सकूं। वहीं यूपी में पार्टी के चहरे के सवाल पर उन्‍होंने कोई जवाब नहीं दिया। मीडिया से बातचीत करने के बाद मुख्यमंत्री अयोध्या से रामलला के दर्शन के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल मंगलवार सुबह नौ बजे करीब हनुमानगढ़ी पहुंचे। जहां उन्‍होंने बजरंगबली का दर्शन और पूजन किया। कड़ी सुरक्षा के बीच अरविंद केजरीवालल हनुमानगढ़ी पहुंचे। इसके बाद वे रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। जहां उन्‍होंने दर्शन पूजन के बाद अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानदास से मुलाकात की।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल दो दिन के यूपी दौरे पर हैं। वे रविवार को लखनऊ से सुलतानपुर आए थे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहे मुसाफिरखाना व गौरीगंज के मुकदमे में स्वेच्छा से जमानत कराने की अर्जी विशेष जज पीके जयंत को दी थी। सुप्रीम कोर्ट की विशेष अदालत ने सीएम अरविंद केजरीवाल की व्‍यक्तिगत उपस्थिति पर स्‍टे दे दिया था। अब इन्‍होंने स्‍वेच्‍छा से उपस्थित होकर जमानत की अर्जी दी थी जिसे स्‍वीकार कर लिया गया है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल एमपी एमएलए कोर्ट गए जहां उनकी पेशी चली। अमेठी व गौरीगंज में 2014 में चुनावी दौरे के दौरान मुकदमा दर्ज हुआ था।

कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल का जमानतनामा मंजूर कर लिया था, आरोपों से मुक्‍त होने की अर्जी को खारिज कर दिया। आरोप के आधार पर साक्ष्यों पर सुनवाई अब तीन नवंबर को होगी। वहीं दोपहर तीन बजे करीब अरविंद केजरीवाल अयोध्‍या पहुंचे। यहां उन्‍होंने हाईवे स्थित एक होटल में विश्राम किया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल अयोध्‍या के लिए रवाना हुए।

जहां देर शाम को उन्‍होंने सरयू तट पर पहुंचकर आरती की। जहां उन्‍होंने कहा कि भारत को अब तक दुनिया का सबसे अग्रणी देश हो जाना चाहिए था। उन्होंने भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए भी भगवान राम से प्रार्थना की। कहा, 130 करोड़ भारतवासी मिल कर इस सपने को पूरा कर सकते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को होटल पंचशील में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!