Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा में करेंगे आजीविका महोत्सव का उद्धाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 19 नवम्बर 2022, अल्मोड़ामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 19 नवंबर को हवालबाग में आजीविका महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे और 20 नवंबर को विकास भवन सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर डोल आश्रम को रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं अल्मोड़ा

अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 19 नवंबर को 12 बजकर 45 मिनट पर आइटीबीपी हेलीपैड बिमौला पहुंचेंगे। वहां से एक बजे से दोपहर ढाई बजे तक आजीविका महोत्सव व अन्य आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर तीन बजे से साढ़े चार बजे तक मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जन संवाद व महिला संगठनों व स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद करेंगे।

रात्रि विश्राम भी अल्मोड़ा में

एडीएम ने बताया कि सायं 4:45 बजे आइटीबी बिमौला हेलीपैड से प्रस्थान कर सायं 5:00 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां वह भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। सायं 6:00 बजे व्यापार मंडल व इसके बाद बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवाद, सुझाव लेंगे। शाम सवा सात बजे मल्ला महल पुराना कलक्ट्रेट में आजीविका महोत्सव सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस अल्मोड़ा में करेंगे।

20 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री धामी 9 बजे राजकीय पुस्तकालय का करेंगे लोकार्पण

एडीएम मर्तोलिया ने बताया कि 20 नवंबर को मुख्यमंत्री धामी नौ बजे राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण करेंगे व कैडेट्स, अन्य प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ‘उत्तराखण्ड राज्य श्रेष्ठ राज्य होगा‘ विषय पर संवाद करेंगे। साढ़े नौ बजे पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। सुबह 10 बजे विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। साढ़े 11 बजे आर्मी हैलीपैड से छडौजा हैलीपैड लमगड़ा के लिए रवाना होंगे। मध्याह्न 12 बजे डोल आश्रम में राष्ट्र सेविका समिति के माध्यम से आयोजित अखिल भारतीय प्रचारिका अभ्यास वर्ग के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। वहां से मुख्यमंत्री दोपहर डेढ़ बजे पंतनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!