Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 01 जून 2023, देहरादून। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले नौ सालों में देश के हर वर्ग का कल्याण हुआ है। आजादी के बाद के वर्षों की तुलना में पिछले नौ वर्षों के दौरान विकास के सभी मापदंडों के आधार पर देश ने हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है, जिसका लोहा आज संपूर्ण विश्व मान रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया था और जनता के इसी भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की अवधि में देश की समृद्धि की ट्रेन को विकास की पटरियों पर तेजी से दौड़ाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। बुधवार को जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस में भाजपा के विभिन्न मोर्चों की संयुक्त कार्यसमिति आयोजित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक विषयों, मन की बात, बूथ सशक्तिकरण अभियान सहित अन्य विषयों पर किए गए गहन मंथन से जो प्रेरणा रूपी अमृत निकलेगा वह निश्चित रूप से प्रदेश भाजपा के लिए लाभकारी होगा।

वर्तमान में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा के सांसद हैं, वर्ष 2024 के चुनावों में उनका संकल्प पांचों सीटों पर रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने का है। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें इसके लिए वर्ष 2024 के अभियान में अभी से पूर्ण मनोयोग के साथ जुट जाना है।

22 वर्ष का युवा उत्तराखंड अब एक नए जोश और एक नई उमंग के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 वर्ष का युवा उत्तराखंड अब एक नए जोश और एक नई उमंग के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। बाबा केदार की धरती से प्रधानमंत्री के कथन 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा को चरितार्थ करने के लिए भी प्रयासरत रहना है।

समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक पहुंचना हमारा लक्ष्य : सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमें इन विशेष अभियानों के माध्यम से समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक पहुंचना है। महाजनसंपर्क अभियान से विभिन्न समुदायों के साथ ही समाज के प्रबुद्ध वर्ग, युवा वर्ग व महिलाओं के बीच जाना होगा। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यसमिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में दिल्ली से भेजा एक रुपये गरीबों तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे ही रह जाता था, लेकिन आज दिल्ली से चले 100 रुपये पूरा का पूरा गरीबों तक पहुंच रहा है। आने वाले सैकड़ों वर्षों तक प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों की गाथा का यशगान किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!