Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों एवं बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जुलाई 2021, गुरुवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों एवं बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शीघ्र ही केदारनाथ का भ्रमण कर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य एवं श्री बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के अनुसार किये जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुसार किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ की तरह बदरीनाथ मन्दिर परिसर के सौन्द्रयीकरण, रीवर फ्रन्ट डेवलपमेंट, लेक फ्रन्ट डेवलपमेंट, एरावल प्लाजा आदि कार्यों की डीपीआर तैयार करने में भी शीघ्रता करने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिये लो.नि.वि. का डेडिकेटेड डिविजन बनाये जाने के निर्देश दिये।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिये 170 करोड़ की धनराशि उपलब्ध है। जिसके अन्तर्गत 5 निर्माण कार्य प्रगति पर है। कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल रूम, क्यू मैनेजमेंट सिस्टम सेल्टर निर्माण, हास्पिटल विल्डिंग, संगम घाट पुनर्निर्माण, शंकराचार्य समाधि का कार्य प्रगति पर है।
उन्होने बताया कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण के द्वितीय चरण के कार्य भी शीघ्र शुरू किये जायेंगे। सचिव पर्यटन ने बताया कि बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान फाईनल हो गया है। इसके तहत किये जाने वाले कार्यो के लिये 250 करोड़ की फंडिंग की व्यवस्था है। इसके तहत किये जाने वाले कार्यो की डीपीआर तैयार की जा रही है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधू, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!