Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकाश सुमन ध्यानी की पुस्तक ‘विश्व इतिहास दर्शन’ का किया विमोचन

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अगस्त 2021, रविवार, देहरादून। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रकाश सुमन ध्यानी की भारतीय, यूनानी एवं चीनी दर्शन पर आधारित पुस्तक ‘विश्व इतिहास दर्शन” का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक भारत सरकार की नई शिक्षा नीति को चरितार्थ करती है। पुस्तक में सिंकदर, चन्द्रगुप्त मौर्य, प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध तथा समस्त विश्व के पौराणिक धर्मों का वर्णन किया गया है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक छात्रों, युवाओं एवं बुद्धिजीवियों के लिये लाभदायक होगी।  नई शिक्षा नीति के विचार को जन-जन तक पहुँचाने में मददगार साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक हमारे मस्तिष्क को खुराक पहुँचाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि अपनी अनूठी पुस्तक में पुष्कर सिंह धामी ने गागर में सागर भरने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे घोषणायें नहीं काम करने में विश्वास करते हैं। जो भी काम शुरू किया है उसे पूरा करेंगे। सरकार टीम भावना से काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ध्यानी ने कहा कि भाव में भगवान होते हैं। सर्वप्रथम देश आता है। सभी को अपना काम मनोयोग और ईमानदारी से करना है

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ० धन सिंह रावत,  विधायक हरबंस कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, निदेशक संस्कृति विभाग वीणा भट्ट, मनोहर सिंह रावत, श्रीमती अंजली ध्यानी, दीपक खत्री, अजीत चौधरी, विनसर पब्लिकेशन से कीर्ति नवानी आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!