Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव से ठीक पहले राशन कार्डधारकों को साल में 3 मुफ्त सिलेंडर का आदेश जारी कर खेला बड़ा दांव

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2022, शुक्रवार, चंपावत। मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड में अंत्योदय राशन कार्डधारकों को साल में तीन मुफ्त सिलेंडर का आदेश जारी कर बड़ा दांव खेला है। प्रदेश में एक लाख 84 हजार से अधिक अंत्योदय राशन कार्डधारकों को शासनादेश जारी होने के बाद बड़ी राहत मिली है। बीते दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस संदर्भ में फैसला हुआ था और गुरुवार को को शासनदेश जारी हो गया। 

मुफ्त गैस सिलिंडर योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास अंत्योदय राशन कार्ड होना जरूरी है। मुफ्त गैस भरवाने की सुविधा जिले स्तर के जिलापूर्ति अधिकारी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। जिलापूर्ति अधिकारी क्षेत्र की संबंधित गैस एजेंसी को अंत्योदय कार्डधार की सूची उपलब्ध कराएंगे। जिसके बाद संबंधित गैस एजेंसी द्वारा अंत्योदय कार्डधारकों को इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जुलाई के बीच पहला, अगस्त से नवंबर के बीच दूसरा और दिसम्बर 2022 से मार्च 2023 के बीच तीसरा गैस सिलिंडर मुफ्त भरवाने की सुविधा मिलेगी।

संबंधित गैस एजेंसी द्वारा अंत्योदय कार्डधारकों को मुफ्त रिफिल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के बाद बिल का प्रमाण और लाभार्थी का स्वप्रमाणित निर्धारित घोषणा पत्र जिलापूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी नियमानुसार गैस एजेंसी को इसका भुगतान करेंगे। जिलापूर्ति अधिकारियों को इसके लिए बजट की धनराशि आयुक्त खाद्य द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

विदित रहे कि चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान 31 मार्च को होने हैं। मैदान में सीएम धामी समेत कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी बीच बीते दिनों हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में सरकार ने घोषणा पत्र के वादों पर अमल करते हुए अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त देेने के प्रस्ताव को भी मंजूरी देे दी। जिसके बाद गुरुवार को इसको लेकर शासनादेश भी जारी हो गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!