Breaking News :
>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने किया सूर्य नमस्कार

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर, बुधवार, देहरादून। मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने नवयोग सेवा समिति, CCRYN आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘सूर्य नमस्कार – देवभूमि परंपरा का अद्भुत उपहार’ विषय पर आयोजित वेबिनार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सूर्य नमस्कार भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव की उपासना करने से व्यक्ति का शरीर निरोगी रहता है और घर में सुख-शांति का वास बना रहता है। हम सूर्य नमस्कार के माध्यम से सूर्य उपासना कर निरोगी रह सकते हैं। सूर्य नमस्कार के अभ्यास से विभिन्न आसनों से मन और आत्मा सबल होते हैं। योग करने का मकसद आत्मज्ञान की प्राप्ति तथा सभी प्रकार की शारीरिक परेशानियों को दूर करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए ध्यान और योग का सहारा लेते हैं। उनका सबसे पसंदीदा आसन सूर्य नमस्कार है।

सूर्य नमस्कार के फायदे बताने के लिए प्रधानमंत्री ने एनिमेटेड योग की सीरिज भी शुरू की है। जिसमें वे सूर्य नमस्कार करते हुए दिखाई देते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा योग के साथ ही खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए अनेक निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रदेश में 8 वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु के 50-50 बालक बालिकाओं को उनकी खेल प्रतिभा के अनुसार चिन्हित कर उन्हें प्रति वर्ष मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता बढ़ाया जाएगा।

महिला खिलाड़ियों के खेल कौशल विकास हेतु जनपद उधमसिंह नगर में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जाएगा।

नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। महाविद्यालयों/व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 5 प्रतिशत का उत्कृष्ट खिलाड़ी खेल कोटा प्रदान किया जाएगा।

“खेलो इण्डिया” योजना के अन्तर्गत खेलो इण्डिया स्टेट लेवल सेंटर एवं स्पोर्टस साइंस सेंटर का देहरादून में निर्माण किया जाएगा।

उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों में न्यूनतम एक स्पोर्टस सेंटर स्थापित किया जायेगा।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से अंतरराष्ट्रीय राम कथा वाचक परम पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोo रमेश कुमार पाण्डेय, कुलपति, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय प्रोo ओम प्रकाश नेगी, प्रोo महेश प्रसाद सिलोड़ी, डॉo भानु जोशी, योगी मोहन भण्डारी, डॉo विक्रम सिंह, नवयोग सूर्यादय सेवा समिति के संरक्षक डॉo देवी दत्त जोशी एवं डॉo नवदीप जोशी उपस्थित थे।

सूर्य नमस्कार की पूर्ण जानकारी के लिए,  क्लिक करें : https://akashgyanvatika.com/surya-namaskar-complete-yog/ 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!