Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा : ‘कोरोना के बाद रोजगार कम होने के बाद भी उत्तराखंड सरकार ने युवाओं के लिए बनाई तमाम योजनायें’

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 नवम्बर 2021, रविवार, बागेश्वर/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोरोना के बाद रोजगार कम हुआ। लेकिन उत्तराखंड सरकार ने युवाओं के लिए तमाम योजनाएं बनाई। विभिन्न विभागों में 24 हजार नौकरियों निकाली हैं। जिसमें 12 हजार पर प्रकिया शुरू हो गई है। बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग का सपना भी पूरा होने जा रहा है। शनिवार को कर्मी खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि डंबल इंजन की सरकार प्रत्येक व्यक्ति की बेहतरी के लिए काम कर रही है। कोरोनाकाल ने लोगों को जरूर निराश किया है। कुछ लोग खोए भी हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दानपुर महोत्सव संस्कृति की धरोहर है। जिसकी मजबूत नींव है। दानपुर महोत्सव चंडीगढ़ में भी आयोजित हुआ था। वहां भी गए थे और दानपुर घटी के लोग बेहतर सरल हैं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग का सपना भी पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वे की स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्वास्थ्य के मामले में कुमाऊं में केवल सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी था। लेकिन अब एम्स की स्थापना भी कुमाऊं में होने जा रही है। इसके अलावा सटेललाइट स्वास्थ्य सेंटर भी खोला जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से सेना को उसके अधिकार मिले हैं : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से सेना को उसके अधिकार मिले हैं। जवान आज गोली से गोली का जवाब देने में सक्षम हुई है। बर्फ में देश की सीमाओं में तैनात जवानों की बेहतरी के लिए काम हो रहा है। 2014 में केंद्र की सरकार बनी और 40 वर्ष पुरानी मांग वन रेंक वन पेंशन मिली। जिससे सेना का मनोबल बढ़ा है। सेना 1962 में भी बहादुर थी और आज भी बहादुर है। प्रधानमंत्री होली और दीवाली सैनिकों के बीच में मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री घस्यारी योजना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के एक करोड़ 25 लाख लोगों के लिए निरंतर काम हो रहा है। वात्सल्य योजना से 21 वर्ष तक तीन हजार रुपये अनाथों को भरण-पोषण के लिए दिए जा रहे हैं। उसके बाद उन्हें सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। गरीब बहनों के लिए महालक्ष्मी योजना बनाई गई है। स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को छ: माह तक का ऋण ब्याज माफ कर दिया गया है। पांच लाख रुपये का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री घस्यारी योजना भी शुरू की गई है।

गांव में रहने वाले खिलाड़ी को मिल रहा है भी मंच

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई खेल नीति बनाई गई है। गांव में रहने वाले खिलाड़ी को भी मंच मिल रहा है। गरीब परिवारों के युवाओं को खेलों की तरफ मोड़ा जा रहा है। उनके आने, जाने, रहने और भोजन आदि की व्यवस्था सरकार कर रही है। उन्हें अब किसी का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा।

उपनल कर्मियों एवं आंदोलनकारियों की बढ़ी पेंशन

सीएम ने कहा कि राच्य आंदोलनकारियों की पेंशन 4500 रुपये कर दी गई है। आंदोलनकारी पति या पत्नी को भी पेंशन देने का हक मिला है। उपनल कर्मियों की पेंशन दो हजार से तीन हजार रुपये तक बढ़ाई गई है।

उत्तराखंड के लिए एक-एक क्षण देने का संकल्प लिया गया : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में अहम निर्णय लिए जा रहे हैं। उत्तराखंड के लिए एक-एक क्षण देने का संकल्प लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग मिल रहा है। आजादी के बाद चारधाम तक सड़क बन रही हैं। केंद्र का सात वर्ष का कार्यालय अन्य पर भारी पड़ रहा है। आयुष्मान भारत योजना से एक साल में पांच लाख रुपये तक मुफ्त उपचार हो रहा है। उच्च्वला योजना से रसोई का धुंआ कम हुआ है।

सरकार की योजनाएं उतर रही हैं धरातल पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार माह के कार्यकाल में पांच सौ से अधिक फैसले लिए गए हैं। सरकार की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। उत्तराखंड के ग्राम प्रधान विकास कार्यों की मजबूत इकाई हैं। सरकार ने पिछले चार माह में आशा, आंगनबाड़ी, उपनल, शिक्षा मंत्र, ग्राम प्रधानों का मानदेय बढय़ा है। जिला पंचायत सदस्यों के लिए भी अहम फैसले लिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!