Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की सारी व्यवस्था ठीक करने के दिए निर्देश 

हित धारकों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालें- सीएम

उत्तरकाशी डीएम ने यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल कमिश्नर को कहा है कि वे चारधाम यात्रा की सारी व्यवस्था ठीक करें और सभी हित धारकों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालें। आयुक्त ने बताया कि जिले में चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से संचालित हो रही है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्री सुव्यवस्थित तरीके के दर्शन कर रहे हैं। भीड प्रबंधन तथा ट्रैफिक के सुचारू संचालन हेतु यमुनोत्री मार्ग पर वाहनों को चिन्हित स्थानों पर कुछ समय के लिए रोकने के बाद नियंत्रित तरीके से आगे की यात्रा के लिए रवाना करवाया जा रहा है। जानकीचट्टी से यमुनोत्री के पैदल मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की पैदल आवाजाही सुव्यस्थित और सुचारू बनी हुई है।

गत दिन अक्षय तृतीया के पर्व से गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही बडी संख्या में श्रद्धालुजनों के आगमन सिलसिला शुरू हो गया है। जिसे देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा भीड प्रबंधन तथा ट्रैफिक संचालन के लिए चरम यात्राकाल के दिवसों हेतु तय किए गए प्रबंध यात्रा के पहले दिन से ही लागू कर दिए हैं। यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुँचने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रेगुलेट करने के साथ ही जानकीच‌ट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर डडी-कंडी व घोडे खच्चरों को रोटेशन के अनुसार चलाया जा रहा है।

इसके साथ ही यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अत्यधिक भीड भाड वाले दिनों के लिए बनाये गए भंडेलीगाड के लगभग ढाई किमी लंबे वैकल्पिक वनमार्ग को भी पहले ही दिन से ही घोड़े-खच्चरों की एकतरफा जाने के लिए उपयोग में लाया गया है। इन प्रबंधों के चलते यमुनोत्री पैदल मार्ग श्रद्धालुओं की आवाजाही सुव्यवस्थित और सुचारू बनी हुई है। आज इस मार्ग पर जाम लगने जैसी कोई स्थिति पैदा नहीं हुई है। पुलिस के द्वारा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर संकरे व संवेदनशील स्थानों पर गेट व वनवे सिस्टम से यातायात संचालित किया जा रहा है। इसके लिए डामटा, दोबाटा, पालीगाड, रानाचट्टी एवं फूलचट्टी में एक तरफ के वाहनों को कुछ समय के लिए रोकने के बाद नियंत्रित तरीके से आगे की यात्रा के लिए खाना करवाया जा रहा है।

जानकीचट्टी में नई पार्किंग के निर्माण एवं अतिक्रमण हटाए जाने के फलस्वरूप पार्किंग की व्यवस्था भी बेहतर हुई है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने एक बैठक लेकर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की औरअधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाए रखने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री मार्ग पर सुविधाजनक स्थानों पर वाहनों को रोक कर नियंत्रित तरीके से आगे के लिए रवाना करवाए जाने से जाम की समस्या से निपटने में मदद मिल रही है और पैदल मार्ग पर भी आवाजाही को सुव्यस्थित व सुरक्षित बनाए रखने में सहूलियत होगी। लिहाजा सभी पक्षों को इन व्यवस्थाओं में पूरा सहयोग करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!