Breaking News :
>>श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण>>पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता>>15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’>>पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश>>नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश>>मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देगी योगी सरकार, विद्यालयों के वार्षिकोत्सव में मिलेगा पुरस्कार>>इंडिया-इजराइल परियोजना: बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल>>स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर>>पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया>>अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव>>‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक>>जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने बल्लभगढ़ में रोड शो कर भाजपा का किया प्रचार

हरियाणा की जनता भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों पर मुहर लगाएगी -धामी

हरियाणा में फूल-मालाओं के साथ सीएम धामी का स्वागत

सीएम धामी ने हरियाणा में की कई ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं

बल्लभगढ़/ देहरादून। हरियाणा में चल रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल्लभगढ़ में भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा के समर्थन में भव्य रोड शो में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीएम धामी का बल्लभगढ़ की जनता की ओर से भव्य स्वागत किया गया। सीएम धामी को क्रेन के माध्यम से फूलों की माला पहनाई गई।

मुख्यमंत्री धामी ने रोड शो के दौरान लोगों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और उत्साहपूर्ण समर्थन के लिए बल्लभगढ़ की जनता का आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की भाजपा सरकार ने राज्य को सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से समृद्ध किया है।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा में भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि विकास के हर क्षेत्र में हरियाणा ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 5 अक्टूबर को हरियाणा की देवतुल्य जनता भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों पर मुहर लगाएगी और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भाजपा को एक बार फिर से भारी समर्थन देगी।

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से शर्मा के चुनाव जीतने के बाद बल्लभगढ़ में विकास कार्यों को गति मिलेगी। चुनाव जीतने के बाद डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में सड़क, परिवहन और युवाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में नई योजनाओं की शुरुआत होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!