Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
स्वास्थ

आपके गले के लिए आफत बन सकती है त्योहारों की सफाई, इस तरह रखें अपनी सेहत का ख्याल

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 10 नवम्बर 2023, देहरादून। देश भर में त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में खरीदारी के साथ साथ जिस चीज पर लोगों का सबसे ज्यादा फोकस होता है, वो है घर की सफाई, दिवाली से पहले आपके भी घर में साफ सफाई का दौर शुरू हो गया होगा। ऐसे में सफाई के दौरान उड़ऩे वाली धूल और मिट्टी बहुत ज्यादा लोगों को बीमार कर डालती है। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि सफाई के दौरान उड़ऩे वाली धूल और मिट्टी गले में जाकर शरीर को बीमार कर डालती है और इससे कई तरह की एलर्जी भी हो जाती है। चलिए जानते हैं कि सफाई के दौरान उड़ऩे वाली धूल मिट्टी से शरीर को क्या नुकसान होते हैं और इससे कैसे बचा जाए।

सफाई के दौरान उडऩे वाली धूल पहुंचाती है ये नुकसान  
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि सफाई के दौरान कई तरह की धूल मिट्टी उड़ती है और ये हवा के जरिए नाक में चली जाती है। इससे शरीर के रेस्पिरेटरी सिस्टम को काफी नुकसान पहुंचता है। कई लोगों को धूल से एलर्जी होती है। ये धूल नाक के जरिए श्वसन प्रणाली में चली जाती है और अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, सर्दी जुकाम, नेजल ब्लॉकेज जैसी परेशानियों का कारण बन जाती है। इतना ही नहीं अगर घर में पेंट हो रहा है तो इसमें मौजूद कैमिकल भी आपके रेस्पिरेटरी सिस्टम को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। पेंटिंग कलर में पाया जाने वाला बैंजीन उन लोगो को काफी नुकसान पहुंचाता है जिनको एलर्जी होती है।

कैसे करें अपना बचाव  
त्योहार में घर साफ करना तो जरूरी है, इससे बचा नहीं जा सकता है, ऐसे में आपको चाहिए कि आप घर साफ करते समय खुद को सेफ रखें। अगर आपको धूल और मिट्टी से एलर्जी है तो आपको इस जगह से दूर रहना चाहिए। अगर आप खुद सफाई कर रहे हैं तो गीला कपड़ा नाक पर बांधकर सफाई करें। इससे धूल के कण आपकी नाक में नहीं जाएंगे। अगर घर में पेंट हो रहा है तो उस जगह पर जाने से बचिए। डस्ट मास्क लगाकर रखिए। ऑफिस में भी सेफ्टी के यही रूल्स अपनाएं। इससे आपका शरीर इस धूल मिट्टी और कैमिकल से बचा रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!