Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँ

केदारनाथ आपदा प्रभावित 67 बच्चों को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करेगा सीआईएमएस कालेज : ललित जोशी

विद्या धनम, सर्व धन प्रधानम को चरितार्थ करेगा सीआईएमएस कालेज : ललित जोशी

आईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून द्वारा केदारनाथ आपदा प्रभावित बच्चों व उनके परिजनों के साथ ईगास पर्व मनाया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 25 नवम्बर 2023, देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून द्वारा केदारनाथ आपदा प्रभावित बच्चों व उनके परिजनों के साथ ईगास पर्व मनाया गया। केदारनाथ आपदा प्रभावित परिवार अपने दो दिवसीय भ्रमण पर देहरादून में मौजूद हैं। प्रथम दिन धाद संस्था द्वारा इन परिवारों व बच्चों के साथ धूमधाम से ईगास पर्व मनाया। वहीं दूसरे दिन सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून द्वारा इन बच्चों का स्वागत सत्कार किया। सीआईएमएस कॉलेज द्वारा अपने परिजनों के साथ आए इन बच्चों को देहरादून के विभिन्न स्थानों में शैक्षणिक भ्रमण कराया। वहीं कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। सीआईएमएस कॉलेज का आदर सत्कार देखकर आपदा प्रभावित यह परिवार व बच्चे बेहद खुश नजर आए, शाम को बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व भैलो खेलकर अपनी खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सभी बच्चों को ईगास पर्व की शुभकामनायें देते हुए उनके परिजनों को आश्वासन दिलाया कि वह 12वीं के बाद इन सभी बच्चों को अपने संस्थान में नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करेंगे, जिससे कि भविष्य में यह बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो सके। उन्होंने कहा कि केदारनाथ हो या जोशीमठ आपदा हमारा संस्थान हमेशा आपदा पीडितों के साथ खड़ा रहा है। केदारनाथ आपदा से प्रभावित विभिन्न बच्चे हमारे संस्थान से उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश के विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवायें दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारे संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर 300 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है, जिसमें कोरोना काल में प्रभावित परिवारों के बच्चों व आपदा प्रभावित परिवारों के बच्चों को भी उच्च शिक्षा प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम में देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, शुशील राणा, देवानंद देवली, धाद संस्था के सचिव तन्मय मंमगाई, मनीषा मंमगाई, आशा डोभाल, माधुरी रावत, मीनाक्षी जुयाल, जगमोहन रावत, सीआईएमएस एंड य़ूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, डायरेक्टर रमेश चन्द्र जोशी, केदार सिंह अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी मेजर (से.नि.) ललित सामंत, मोहित बिष्ट व 200 से अधिक छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!