Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

प्रदेश में पत्रकार साथियों के 100 मेधावी छात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष नि:शुल्क उच्च शिक्षा देगा सीआईएमएस कालेज : ललित जोशी

उत्तरांचल प्रेस क्लब में शूटिंग प्रतियोगिता और निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का सफल आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 16 मार्च 2025, देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा रविवार, 16 मार्च को वर्ष-2025 के खेल सत्र का शुभारम्भ प्रथम अनिल नेगी स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता से किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुकेश राजपुत 85 अंक, द्वितीय स्थान पर रश्मि खत्री 82 अंक और तृतीय स्थान पर जितेन्द्र नेगी 73 अंक रहे। इसके अलावा 71 अंक प्राप्त कर संजय नेगी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि सीआईएमएस कालेज के चेयरमेन ललित जोशी ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। स्व. अनिल नेगी की धर्मपत्नी पूनम नेगी, अमृतसर आई क्लिनिक के चेयरमेन डॉ. दिनेश शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी, महामंत्री सुरेन्द्र डसीला, खेल संयोजक अभय कैन्तुरा व कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस अवसर पर अमृतसर आई क्लीनिक के सहयोग से पत्रकारों व उनके परिजनों के लिए निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाया गया। शिविर में 56 लोगों ने आँखों की जाँच कराई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ललित जोशी ने कहा कि प्रेस क्लब ने अपने सदस्यों की प्रतिभाओं को निहारने के लिए वर्षभर का खेल कैलेंडर तैयार किया है वह सराहनीय है। उन्होंने आज प्रेस क्लब के मंच से पत्रकारों के 100 बच्चों के लिए सीआईएमएस कालेज में टयूशन फीस में माफी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए और नशे को रोकने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम जरूरी है। नशा आज एक ऐसी समस्या बन चुका है, जो न केवल हमारी युवा पीढ़ी बल्कि पूरे समाज को जकड़ रही है। नशा एक धीमा जहर है जो हमारी जिंदगी को अंदर से खोखला कर देता है। उन्होंने बताया कि आतंकवाद को सबसे ज्यादा फंडिंग नशे के कारोबार से होती है। जाने-अनजाने में नशा करने वाले युवा आतंकवाद को बढ़ावा देते है। हम सबको नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब को भविष्य में कभी भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी तो उसके लिए मैं सदैव तत्पर हूँ।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र कंडारी ने कहा कि प्रेस क्लब में सदस्यों के लिए पूरे वर्ष खेल व अन्य गतिविधियाँ चलती रहेंगी। उन्होंने बताया कि होली मिलन समारोह में दो अलग-अलग बंपर पुरस्कार निकाले गए थे। उन्होंने बताया कि बंपर पुरस्कार में साईकिल तिलक राज और फ्रीज राजेश पोल खोल बहुगुणा ने जीते। जिन्हें आज इस मंच पर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी व संचालन क्लब महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला ने किया।

इस अवसर पर अमृतसर आई क्लीनिक के चेयरमेन डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. एनएस जंगपांगी, टेक्नीशियन हिफजा महमूद, इकारा नाज, लवकुश पांडे व दून इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग के निदेशक मयंक मारवाह, टेक्नीशियन रोहित प्रजापति के साथ ही प्रेस क्लब वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला, संयुक्त मंत्री अभय कैंतुरा, रश्मि खत्री, सम्प्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शूरवीर सिंह भण्डारी, योगेश रतूड़ी, रमन जायसवाल, दीपक बड़थ्वाल, किशोर रावत, मनबर सिंह रावत, आदि कई पत्रकार मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!