Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

होली के रंग में सराबोर हुआ सीआईएमएस एव यूआईएचएमटी कॉलेज

होली में आये होल्यार से नशा मुक्त देवभूमि बनाने का किया आह्वान : ललित जोशी

होली का त्योहार मनभेद और मतभेद को मिटाता है : ललित जोशी

पहाड़ों में बसंत पंचमी से ही होली का होता है शुभारंभ।

देहरादून में खड़ी होली एवं बैठक होली की धूम।

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 22 मार्च 2024, देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून में गुरूवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘अपनी पहचान रंग मंच’ के कलाकारों ने अध्यक्ष पाठक, मदन जोशी, बबीता शाह लोहानी, गणेश कांडपाल सहित अन्य महिला, पुरुषों द्वारा खड़ी होली ‘शिव के मन माही बसे काशी’, ‘सिद्धि के दाता विघ्न विनाशक’, ‘बलमा घर आयो फागुन में’, ‘होली खेले गिरिजापति नंदन’ गाकर होली के रंग बिखेरे। वहीं महिला होलियारों ने “मृगनयनी को यार नवल रसिया” बैठकी होली गाकर समां बांध दी।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सभी अतिथियों का कॉलेज परिसर एवं अपने निवास में स्वागत किया और सभी को होली की बधाई दी।
कार्यक्रम में महिला एवं पुरूष होलियारों ने होली के गीतों की प्रस्तुतियों के साथ खूब रंग-गुलाल उड़ाया। साथ अल्मोड़ा से आये छोलिया दल, झोड़ा, चाचरी, पहाड़ी गानों एवं ढोल दमाऊँ, मसकबीन, के साथ पहाड़ी गीतों का मंचन हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के लोक कलाकारों बी.के. सामंत, सौरभ मैठाणी, हरदा ननोई, मनोज सामंत, सचिव मुख्यमंत्री भूपेन्द्र बसेड़ा ने अपने गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को थिरकने पर मजबूर किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की धर्मपत्नी डॉ० दीपा रावत, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, यूसर्क की निदेशक प्रो० अनीता रावत, संयुक्त निदेशक अभियोजन गिरीश पंचोली, पुलिस लाइन आरआई संजय उप्रेती, सप्लाई इंस्पेक्टर सुनील देवलीखादी ग्रामोद्योग अधिकारी डॉ० अल्का पांडे, एस.जी.आर.आर. नेहरूग्राम इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रतिभा पाठक, आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज के अध्यक्ष संदीप केडिया, केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, कैलाश अस्पताल के निदेशक पवन शर्मा, कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, वरिष्ठ पत्रकार रमेश भट्ट, ओहो रेडियो के संस्थापक आर.जे. काव्य, सुरेंद्र डसीला, अवधेश नौटियाल, गुणानंद ज़ख़मोला, विक्रम श्रीवास्तव, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!