Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

15-18 साल की उम्र के बच्चों को 3 जनवरी से लगेगी वैक्सीन, 3 लाख से अधिक ने कराया रजिस्‍ट्रेशन

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जनवरी 2022, रविवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी एक बार फिर से सिर उठा रही है। इसके साथ ही देश में इसके नए वैरिएंट ओमिक्रोन का भी खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तक देश के अधिकतर राज्‍यों में इसके मामले सामने आ चुके हैं। इसकी संक्रमण की रफ्तार अन्‍य वैरिएंट के मुकाबले कहीं अधिक है। इसको देखते हुए टीकाकरण में तेजी लाई जा रही है। इसके साथ ही 15 से 18 वर्ष की आयुवर्ग के टीकाकरण के लिए रजिस्‍ट्रेशन 1 जनवरी से शुरू हो चुका है। अब बारी है वैक्‍सीन लगने की जो 3 जनवरी से होगी।

इस आयुवर्ग को वैक्‍सीन देने की शुरुआत के साथ ही महामारी पर एक और बड़ी चोट की जाएगी।

विदित रहे कि देश में अब तक करीब 90 फीसद योग्‍य लोगों को कोरोना रोधी टीके की एक या दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।वैक्‍सीनेशन के मामले में भारत कई देशों से आगे है और उम्‍मीद है कि इस वर्ष हम वैक्‍सीनेशन के दो अरब के आंकड़े को भी पार कर लेंगे। 

बूस्‍टर डोज की भी मिली इजाजत

देश में बूस्‍टर डोज की भी इजाजत दे दी गई है। इसकी शुरुआत सबसे पहले हेल्‍थ वर्कर्स और उन 60 वर्ष से अधिक के लोगों से की जाएगी जिन्‍हें इसकी सख्‍त जरूरत है। 60 वर्ष से अधिक के लोगों को डाक्‍टर की सलाह पर ही ये दी जाएगी। वहीं यदि बात करें 15-़18 वर्ष के आयुवर्ग की तो वो अपना रजिस्‍ट्रेशन आसानी से कोविन एप पर करा सकते हैं। 

2003 के बाद जन्‍मे बच्‍चों को लगेगा टीका 

वैक्‍सीनेशन के इस चरण में उन बच्‍चों को टीका लग सकेगा जिनका जन्‍म जनवरी 2003 के बाद हुआ है। महामारी को नियंत्रण में लाने के हिसाब से ये एक बड़ा अभियान और कदम है। ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए केंद्र की तरफ से तीन जनवरी से इसकी शुरुआत करने के दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं। 

तीन लाख से अधिक ने किया रजिस्‍ट्रेशन

इस चरण की शुरुआत से पहले केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि बच्चे सुरक्षित हैं तो देश का भविष्य सुरक्षित है! वैक्‍सीनेशन के इस नए चरण के लिए अब तक करीब 3.15 लाख से अधिक बच्‍चों का रजिस्‍ट्रेशन शनिवार रात तक किया जा चुका है। तीन जनवरी से इन बच्‍चों को भारत बायोटेक कंपनी द्वारा तैयार की गई कोवैक्सिन की खुराक दी जाएगी। इसकी दूसरी खुराक 28 दिन के बाद दी जाएगी।   

अनुमानिततौर पर 10 करोड़ बच्‍चे टीकाकरण के योग्‍य

केंद्र के अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक देश में 15-18 आयु वर्ग के बीच के करीब 10 करोड़ बच्चे हैं जो टीकाकरण के योग्य हैं। जो बच्‍चे अपना रजिस्‍ट्रेशन कोविन पोर्टल पर नहीं करवा सकेंगे वो सीधे वैक्‍सीन सेंटर पर भी ऐसा कर सकेंगे। 15-18 वर्ष के आयुवर्ग के लिए रजिस्‍ट्रेशन और स्‍लाट बुक करते समय Co-WIN एप पर अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा। वैक्सीन बुक करने के लिए बच्चे के फोटो आईडी की भी जरूरत होगी। जिनके पास कोई फोटो आईडी नहीं है वो अपना आधार कार्ड भी इसके लिए दे सकते हैं। एक मोबाइल से चार लोगों का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। वैक्‍सीन लगाने के बाद बच्चों को आधे घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!