Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

शहर में ट्रैफिक जैम से मुक्ति पाने के लिए मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु ने 3 ई (एजुकेशन, एनफोर्समेंट और इंजीनियरिंग) पर फोकस करने की कही बात

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधू ने शहर में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने हेतु सम्बंधित विभागों के साथ की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 सितम्बर 2022, मंगलवार, देहरादून। मुख्य सचिव डॉo एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में देहरादून शहर में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने हेतु सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि बैठक के दौरान जो भी निर्णय हों, इनसे धरातल पर सुधार दिखाई दें, इसके प्रयास किए जाएं।

मुख्य सचिव ने शहर में ट्रैफिक जैम से मुक्ति पाने के लिए 3 ई, एजुकेशन, एनफोर्समेंट और इंजीनियरिंग पर फोकस करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों को ट्रैफिक रूल्स का पालन करने के लिए जागरूक करें, चालान और वाहन टॉविंग कर एनफोर्समेंट करें और जहां जहां पर जंक्शन में इंजीनियरिंग वर्क्स कर सुधार किया जा सकता है, किया जाए। उन्होंने इसके लिए डीएम देहरादून को बेस्ट एक्सपर्ट ट्रैफिक प्लानर या ट्रैफिक कंसल्टेंट नियुक्त किए जाने के भी निर्देश दिए। साथ ही, अन्य बड़े शहरों जहां अत्यधिक ट्रैफिक होने के बाद भी ट्रैफिक जैम नहीं लगता, ऐसे शहरों में क्या व्यवस्था की गई है इसका भी अध्ययन किया जाए।

मुख्य सचिव ने शहर के सभी चौराहों पर सीसीटीवी लगाकर चालान की संख्या और टॉविंग चार्ज भी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों में खड़ी होने वाली स्कूल बसों और शराब के ठेकों के पास खड़े वाहनों पर भी चालान किए जाने के निर्देश दिए। स्कूलों को स्कूल परिसर में ही स्कूल बसों को खड़ा किए जाने के लिए बात की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर लें कि मॉल्स और अन्य संस्थानों द्वारा जो स्थान पार्किंग के लिए चिन्हित किया है वह पार्किंग के लिए ही प्रयोग हो रहा हो, जो अन्य कार्यों के लिए प्रयोग कर रहे हैं उन पर ग्रेडिंग जुर्माना लगाया जाए, जो अनुपालन न होने पर बढ़ता जायेगा। उन्होंने कंजेशन प्वाइंट चिन्हित कर उनका साइट टू साइट प्लान तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि स्मार्ट सिटी के ऐसे काम जो 80, 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए। साथ ही सभी फुटपाथ वर्किंग कंडीशन में लाया जाए। उन्होंने मिनी बसेज पर फोकस करते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़ाए जाने की भी बात कही। ईसी रोड पर आर्मी कैंटीन को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के निर्देश देते हुए मुख्य सचिव ने राज्य सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि हाई कोर्ट द्वारा हाथीबड़कला में धरने प्रदर्शनों पर रोक के आदेश को 100 प्रतिशत अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बल्लीवाला फ्लाईओवर पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के लिए स्टडी कराए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि जिन सड़कों के चौड़ीकरण की सम्भावना है और आवश्यकता भी है ऐसी सड़कें चिन्हित कर उन सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र किया जाए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव अरविंद सिंह ह्यांकि, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरूगेशन, एसएसपी देहरादून डी.एस. कुंवर एवं जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!