Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने दो दिवसीय मुरादाबाद दौरे पर अफसरों को हिदायत के साथ ही नेताओं को नसीहत भी दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 सितम्बर 2022, सोमवार, मुरादाबाद। पार्टीजनों से सीधा संवाद, विकास की सौगात और अफसरों को नसीहत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिन का दौरा हर स्तर पर सकारात्मक संदेश देने में कामयाब रहा है। माना जा रहा मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा को सीएम के दौरे ने रफ्तार दी है। उन्होंने अपने व्यवहार से विरोधी पार्टी सपा के जनप्रतिनिधियों को भी सराहना करने के लिए मजबूर कर दिया है।

वर्ष 2019 के संसदीय चुनाव में भाजपा को मंडल की 6 सीटों में एक भी सीट पर जीत नहीं मिल पाई थी। हालांकि, रामपुर उपचुनाव में पार्टी ने इस चुनौतीपूर्ण सीट पर फतह हासिल कर ली। विधानसभा चुनाव में मंडल की 27 सीटों में 10 ही भाजपा के खाते में आ सकी।

2024 में सभी सीटें हासिल करने की रणनीति बनाकर चल रही भाजपा को मुरादाबाद मंडल सबसे ज्यादा चुनौती वाला बना है। इसके लिए पार्टी ने बूथ स्तर तक मंथन किया है। दिग्गज केंद्रीय मंत्रियों को भी एक-एक संसदीय सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएम योगी का दौरा भी इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा था।

दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को आए सीएम ने मुरादाबाद में पार्टीजनों से सीधा संवाद किया। इसके लिए वह नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को साथ लेकर आए। विधानसभा चुनाव में दोबारा सत्ता हासिल कराने का बड़ा कारण बनी कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने जीरो टालरेंस की नीति अपनाने पर जोर दिया।

समीक्षा बैठक में मंडल के सभी जिलों को वर्चुअल जोड़ा गया। बिजनौर में भी विकास कार्यों की सौगात दी। रविवार को रामपुर में अन्य परियोजनाओं की की घोषणा करने के साथ बिलासपुर में औद्योगिक आस्थान स्थापित करने की भी घोषणा की। इसे संसदीय उपचुनाव का रिटर्न गिफ्ट तो माना ही जा रहा है।

भविष्य में भी मुस्लिम मतों को अपने पाले में रखने की रणनीति भी है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि रामपुर की तरह पार्टी अमरोहा, सम्भल व मुरादाबाद में भी मुस्लिम मतों को अपने पक्ष में करना चाहती है। साथ ही पार्टीजनों को भी एकजुट किया जा रहा है।

मकसद सिर्फ यह है कि मुरादाबाद मंडल को फतह किया जाए। बीती रात अपने स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में साफ कहा कि मुरादाबाद मंडल को कमजोर माना जाता है। इस कमजोरी को खत्म करना है। मंडल की सभी सीटें जीतनी हैं।

अफसरों को हिदायत, नेताओं को मिली नसीहत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय दौरे पर अफसरों को हिदायत के साथ ही नेताओं को नसीहत दी गई है। जनता की समस्याओं और शिकायतों को तत्काल निस्तारण के लिए कहा गया है। इसके साथ ही तहसीलों में तैनात अफसर अगर जनता की शिकायतों को नहीं सुन रहे हैं,तो उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही नेताओं को जनता के बीच अधिक रहकर सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया है। संगठन के पदाधिकारियों को गुटबाजी से दूर रहकर केवल शीर्ष निर्देशों का अनुपालन करने की हिदायत भी दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!