Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

दो द‍िवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुँचेंगे मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ, कई कार्यक्रमों में होंगे शाम‍िल

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2022, गुरूवार, गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपराह्न 3:00 बजे दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे। मुख्यमंत्री सहजनवां नगर पंचायत के बाग पिपरा में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर सकते हैं।

इसके बाद वह जेल बाईपास रोड के निर्माण कार्यों को भी देखने जा सकते हैं। गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री जनता दर्शन भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के निरीक्षण को देखते हुए देर रात तक अफसर व्यवस्था में जुटे रहे।

निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय

सहजनवां में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण मुख्यमंत्री के निरीक्षण को देखते हुए बुधवार देर रात तक मुरारी इंटर कालेज में हेलीपैड को दुरुस्त किया जा रहा था।

64 करोड़ आठ लाख रुपये की लागत से अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण हो रहा है। इस साल सितंबर महीने तक काम पूरा होना है। अब तक तकरीबन 33 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित ओपेन एयर थियेटर

वन विभाग की ओर से गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित ओपेन एयर थियेटर (मुक्ताकाशी मंच) पर शाम 6:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पृथ्वी दिवस सप्ताह के अंतर्गत होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा सहजनवा से आने के बाद मुख्‍यमंत्री तारामंडल स्‍थ‍ित आर्यवर्त हॉस्पिटल भी जाएंगे मुख्यमंत्री।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फसल बीमा की स्‍थ‍ित‍ि का जायजा ल‍िया

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फसल बीमा की स्‍थ‍ित‍ि का जायजा ल‍िया। इस दौरान कैंपियरगंज के मिरहिरिया निवासी पुनीत पाण्डेय से उन्‍होंने पूछा कि आपको फसल बीमा से क्षतिपूर्ति मिली। पुनीत पाण्डेय ने बताया कि मंत्री जी मुझे 2.18 लाख रुपये की क्षति पूर्ति मिली है। मैने 7759 रुपये का प्रीमियम जमा किया था। उन्होंने बताया कि उससे पहले उन्हें 2.94 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति मिली थी। उन्होंने कहा कि क्षतिपूर्ति मिलने से घर की कई जरूरतें पूरी हो गईं। उन्होंने कहा कि फसल बीमा किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी। इससे खेती के दौरान यदि कुछ नुकसान होता है तो उसकी भारपाई होती है।

कृषि मंत्री ने उनसे कहा कि अपनी भाँति अन्य किसानों को भी प्रेरित करिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!