Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने प्रदेशवास‍ियों को गुरु पूर्ण‍िमा की शुभकामनायें दी

कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में गुरुजनों का आशीर्वाद लेने के लिए शिष्यों में होड़ दिखाई पड़ी।

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2022, बुधवार, लखनऊ कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद आज पूरे उत्‍तर प्रदेश में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई जा रही है। च‍ित्रकूट, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी और मथुरा के मंद‍िरों में सुबह से ही भक्‍तों और अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्‍त करने के ल‍िए श‍िष्‍यों का तांता लगा हुआ है। विदित रहे कि मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने प्रदेशवास‍ियों को गुरु पूर्ण‍िमा की शुभकामनाएं देते हुए कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की भी अपील की थी। गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी के बाबा कीनाराम आश्रम में गुरु के दर्शन को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ कल ही गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाने के ल‍िए गोरखपुर स्‍थि‍त गोरक्षपीठ पहुँच गए थे। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने आज सबसे पहले शिवावतार महायोगी गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना की। रोट का भाेग लगाया गया। इसके बाद अखंड ज्योत व परिक्रमा में स्थापित देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शिव मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक क‍िया। प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि इसी क्रम में योगी आद‍ित्‍यनाथ ने शीतला माता, त्रिशूल भैरव, दुर्गा जी, धूनी व हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर गुरुओं के समाधि स्थल पर पूजा अर्चना की।

योगिराज गंभीरनाथ, ब्रह्मनाथ, नौमीनाथ, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की नाथ परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना करने के बाद गोशाला पहुंचे। वहां गायों को ग्रास, अन्न, फल व गुड़ खिलाया। इसके बाद दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में जाकर अवतारों, देवी-देवताओं, ऋिषियों-मुनियों व योगियों का दर्शन क‍िए। तत्पश्चात साधना भवन में पहुंचकर आगंतुक संत-महात्माओं से मुलाकात की।

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में गुरुजनों का आशीर्वाद लेने के लिए शिष्यों में होड़ दिखाई पड़ी। तड़के से ही यहां पर जनसैलाब उमड़ पड़ा है। यहां के रामघाट मंदाकिनी तट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में स्नान करने के बाद कामदगिरि परिक्रमा लगाकर सुख व समृद्धि की कामना की। तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मध्य प्रदेश सतना अंतर्गत चित्रकूट स्थित कांच के मंदिर में सुबह से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। उनका आशीर्वाद पाने के लिए कतार में खड़े होकर शिष्यों ने इंतजार किया। सुबह से लेकर अभी भीड़ लगी हुई है। लगातार शिष्य पहुंच रहे हैं।

इसी तरह यहां कामदगिरि प्रमुख द्वार पर स्वामी रामस्वरूपाचार्य का आशीर्वाद पाने को भीड़ रही। भरत मंदिर में महंत दिव्यजीवनदास, भागवत पीठ में आचार्य नवलेश दीक्षित, निर्मोही, निर्वाणी अखाड़ा, पीली कोठी, सद्गुरु संघ सेवा ट्रस्ट समेत बाकी मठ मंदिरों में भी शिष्य पहुंचे। मंगलवार रात से ही यहां धर्म नगरी में डेरा डाले श्रद्धालुओं ने सुबह से मंदाकिनी स्नान कर कामदगिरि परिक्रमा लगाई। इस दौरान प्रभु के जयकारों से माहौल राम मय हो गया। स्वामी मत्यगजेंद्रनाथ, पर्णकुटी, हनुमानधारा, स्फटिक शिला, गुप्त गोदावरी, देवांगना समेत अन्य तीर्थ स्थलों पर भीड़ रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!