Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ में मतदान के बाद कहा, “जनता जनार्दन में उत्साह, भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी का बनाएगी रिकार्ड”

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मार्च, 2022, गुरूवार, गोरखनाथ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में छठे चरण के मतदान में गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना वोट डाला। गोरखपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ मतदान के बाद बेहद उत्साहित थे। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी का रिकार्ड बनाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रात: 7:20 बजे प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ के कार्यालय बेसिक शिक्षा परिषद के कक्ष नंबर चार में मतदान के बाद कहा जनता जनार्दन में उत्साह है। यह तो आम लोगों की जागरूकता का प्रमाण है कि जनता अपने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक है। उन्होंने कहा कि सभी दस के मतदाताओं से मेरी अपील है कि भाजपा को वोट दें। हम 80 प्रतिशत से अधिक सीटें जीतेंगे और भाजपा रिकॉर्ड बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान को लेकर जनता में उत्साह है। लोग बेहद उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। सभी लोग सुशासन की स्थापना के लिए मतदान करें। आतंकवाद, भ्रष्टाचार से निकलने और बेहतर भविष्य के साथ बेहतर प्रदेश के लिए मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। भाजपा तो फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा 300 से अधिक सीट के लक्ष्य को प्राप्त करेगी। भाजपा आज छठे चरण के बाद सातवें चरण के मतदान में सात मार्ग को और बढ़त बनाएगी। उन्होंने कहा सभी मतदाता मतदान जरूर करें। प्रदेश में तो कुछ लोग माफियाबाद को समर्थन देते हैं। आप लोगों को आतंकवाद तथा भ्रष्टाचार से निकलना है तो मतदान करें। बेहतर भविष्य और प्रदेश के लिए मतदान करें।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “मेरी आप सभी से अपील है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षों में सुरक्षा, विकास और सुशासन के माध्यम से गरीब कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया है। आप राष्ट्रवाद और सुशासन को और प्रखर बनाने के लिए आज अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। लोकतंत्र के इस पर्व में सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रिकार्ड मतदान करने की अपील करता हूं। आपका एक वोट प्रदेश को देगा उत्तम सड़कें, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सुरक्षा, बेहतर होते कल के साथ उत्तम कानून-व्यवस्था। आपका एक वोट यूपी की अर्थव्यवस्था को बना देगा नंबर वन।” उन्होंने कहा कि पहले मतदान-फिर जलपान का संकल्प लेकर लोकतंत्र के सजग नागरिक का दायित्व निर्वहन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाइए। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!