Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

कोविड महामारी के विनाश और जनकल्याण के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर ईश्‍वर से प्रार्थना की

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मई 2021, सोमवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो दिन के दौरे पर गोरखपुर पहुँचे और आज सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के शक्तिपीठ में कोविड महामारी के विनाश और जनकल्याण के संकल्प के साथ रुद्राभिषेक कर ईश्‍वर से प्रार्थना किया। घंटे भर चले इस अनुष्ठान में उन्होंने भगवान शिव को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 11 लीटर दूध और 5 लीटर कुशोदक समर्पित किया।

रुद्राभिषेक पूजन की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा के साथ हुई। उसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूरे विधि-विधान के साथ षोडशोपचार पूजन किया। इसी क्रम में अंत में रुद्राभिषेक सम्पन्न किया गया। रुद्राभिषेक को मंदिर के प्रधान पुरोहित रामानुज त्रिपाठी के नेतृत्व में सम्पन्न कराया गया। उनके साथ वैदिक मंत्रोच्चार करने वालों में डा. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ० रोहित मिश्र, डॉ० रंगनाथ त्रिपाठी, पं. पुरुषोत्तम चैबे और नित्यानंद तिवारी शामिल रहे। रुद्राभिषेक के बाद प्रधान पुरोहित ने बताया कि रुद्र का तात्पर्य ही दुखों का शमन करने वाला होता है। ऐसे में कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने में यह रुद्राभिषेक बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री कोविड महामारी को विनाश के लिए भौतिक और आध्यात्मिक दोनों प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ मंदिर में सुबह की दिनचर्या बेहद सामान्य रही। हमेशा की तरह उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ की आराधना की और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल जाकर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में भ्रमण करने के क्रम में वह गोशाला पहुंचे और करीब आधा घंटा गायों के बीच गुजारा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान उन्होंने गायों को दुलराया-पुचकारा और अपने हाथ से गुड़-चना भी खिलाया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर परिसर में किसी को आने की अनुमति नहीं थी। इसलिए मुख्यमंत्री के मंदिर में होने के वाबजूद वहां सन्नाटा पसरा रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!