Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सपा मुखिया अखिलेश यादव का नाम लिए बिना सीएम योगी ने कहा, “आज अयोध्या में राम मंदिर बन रहा, क्या कांग्रेस और बसपा से उम्मीद थी”

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2021, गुरुवार, मथुरा। मथुरा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर तीखा हमला बोला। सपा मुखिया अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। क्या कांग्रेस और बसपा से उम्मीद थी? बबुआ से तो बोलना ही क्या? वह तो अपने अब्बाजान की राह पर चलकर राम मंदिर निर्माण की राह पर जाने वालों को गोली मार देते। उन्हें आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने से फुरसत होती, तो आपकी आस्था का सम्मान करते, विकास करते। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में सपा, बसपा और कांग्रेस होम आइसोलेशन में थे, जनता इस चुनाव में उन्हें होम आइसोलेट कर दे। अब एक तरफ रामभक्तों का सम्मान करने वाली सरकार है, तो दूसरी ओर रामभक्तों पर गोली चलाने वाले लोग।

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को भाजपा के लिए सियासी ‘बंजर’ मानी जाने वाली मांट विधानसभा क्षेत्र के ब्रज आदर्श इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां 201 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देकर ‘बंपर सियासी पैदावार’ के लिए ‘बीज’ बो दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृष्ण की भूमि ने दुनिया को संदेश दिया, लेकिन पिछली सरकार ने इस भूमि को ही नहीं, उत्तर प्रदेश को बदनाम कर दिया। दंगे प्रदेश की पहचान बन गए थे। पहला दंगा मथुरा के कोसी में हुआ। इसके कारण कोई निवेश नहीं करना चाहता था, युवाओं के सामने पहचान का संकट था। विकास के नाम पर लूट-खसोट होती थी। विकास की परिभाषा, प्रदेश नहीं परिवार हो गया था। पिछली सरकारों के समय कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल के नाम पर पैसे का अपव्यय होता था, अब वही पैसा तीर्थों के विकास पर खर्च हो रहा है। पहले सरकार माफिया को सत्ता संरक्षण देती थी, जवाहर बाग हिंसा की घटना इसका उदाहरण है। अब सूबे में दंगे नहीं होते।

सीएम ने कहा कि सरकार हर युवा को टैबलेट व स्मार्ट फोन देने जा रही है। इससे वर्क फ्राम होम के लिए अच्छा मंच मिलेगा ही, आनलाइन पढ़ाई भी होगी। कहा, कि हम प्रतियोगी परीक्षाओं को भी आनलाइन कराने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। बताया कि 12 दिसंबर से अंत्योदय योजना और पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को मुफ्त राशन, खाद्य तेल, दाल, चीनी और नमक भी मिलेगा।

इससे पूर्व सीएम ने अन्न प्राशन योजना के तहत बच्चों को अपने हाथ से खीर खिलाकर अन्नप्राशन किया। कई पात्रों को आवास की चाबी और विभिन्न योजनाओं के चेक दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!