Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से एयर इंडिया की 8 सेवाओं का किया शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 अगस्त 2022, शुक्रवार, लखनऊउत्तर प्रदेश में हर वर्ष नए एक्सप्रेस वे के निर्माण के साथ ही एयर कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ से एयर इंडिया की आठ सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ केन्द्र सरकार के नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ से एयर एशिया इंडिया की आठ वायु सेवाओं का शुभारंभ किया। इनमें से तीन फ्लाइट लखनऊ को दिल्ली और दो बेंगलुरु से जोड़ेंगी। इनके साथ ही कोलकाता, मुंबई और गोवा के लिए भी लखनऊ से एक-एक फ्लाइट शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि नागर विमानन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने पिछले पांच वर्ष में बेहतरीन सफलता प्राप्त की है। एयर कनेक्टिविटी आज की आवश्यकता है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सिर्फ लखनऊ और वाराणसी, दो एयरपोर्ट ही पूरी तरह क्रियाशील थे। इनके साथ ही गोरखपुर और आगरा एयरपोर्ट आंशिक रूप से क्रियाशील थे। आज उत्तर प्रदेश में नौ हवाई अड्डे पूरी तरह क्रियाशील है। इसने उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लखनऊ से सिर्फ 15 वायुसेवाएं संचालित थीं, आज उनकी संख्या 30 से ज्यादा हो गई है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी प्रदेश में आजमगढ़ म्योरपुर (सोनभद्र), चित्रकूट, अलीगढ़ और श्रावस्ती में भी हवाई अड्डा क्रियाशील किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा वाला देश का पहला प्रदेश होगा। हम जितनी बेहतर एयर कनेक्टिविटी देंगे, विकास की गति को भी उतनी तीव्र कर पाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एयर कनेक्टिविटी के अलावा राज्य सरकार रोड कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे और रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दे रही है।

  • एयर एशिया इंडिया ने आज लखनऊ से दिल्ली, बेंगलुरु कोलकाता, मुंबई और गोवा के लिए आठ वायु सेवाएं शुरू की हैं
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से इन वायु सेवाओं का शुभारंभ किया
  • देश में अभी 141 हवाई अड्डे संचालित हैं जिनकी संख्या को 2025-26 तक बढ़ाकर 220 तक पहुंचाने का लक्ष्य

उड़ान योजना के तहत हमने उत्तर प्रदेश को 63 नए रूट दिलवाए हैं : ज्योतिरादित्य सिंधिया

इस मौके पर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज एयर एशिया ने लखनऊ से वायु सेवाओं की बौछार करते हुए प्रदेश की राजधानी को पूरे देश से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि उड़ान योजना के तहत हमने उत्तर प्रदेश को 63 नए रूट दिलवाए हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या बढ़ाकर 108 की जाएगी। उड़ान योजना के तहत हमने उत्तर प्रदेश में 18 हवाई अड्डे चिन्हित किए हैं। जिन सभी के अवस्थापना विकास पर 1121 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर 67 नए हवाई अड्डे, एयरोड्रोम और हेलीपोर्ट चिन्हित किए गए हैं। आज 425 नए एयर रूट संचालित हैं जिनकी पहले कल्पना नहीं की जा सकती थी आने वाले दिनों में हम उत्तर प्रदेश में चित्रकूट, मुरादाबाद, अलीगढ़ श्रावस्ती और म्योरपुर में हवाई अड्डों का निर्माण करेंगे। 70 वर्षों में देश में सिर्फ 74 हवाई अड्डे संचालित थे। पिछले 8 वर्षों में 67 नए हवाई अड्डे संचालित किए गए हैं। आज देश में 141 हवाई अड्डे संचालित हैं जिसकी संख्या को 2025-26 तक बढ़ाकर 220 तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!