Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने पुलिसकर्मियों को दी हॉस्टल की सौगात, बोले- कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2022, बुधवार, सिद्धार्थनगर। पुलिसकर्मियों को रहने के लिए आवास की किल्लत अब नहीं रहेगी। सिद्धार्थनगर जनपद के विभिन्न थानों में बने 148 आवास व चार विवेचना कक्ष का वर्चुअल शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन लखनऊ से किया। इसका लाइव प्रसारण पुलिस लाइन सभागार में किया गया।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने सम्बोधन में कहा पहले लोगों को न्याय नहीं मिलता था। कोई वर्ग सुरक्षित नहीं था। अब स्थितियां बदली हैं। बदमाशों में पुलिस का भय बना है। पीड़ित को न्याय मिल रहा है। कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य करें। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि पुलिस अपराध रोकने में रात दिन मेहनत करती है। सरकार सभी को आवास देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सभी पुलिसकर्मी को आवास जरूरी है : माता प्रसाद पांडेय

विधायक माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी को आवास जरूरी है। इटवा में भवन बन जाने से पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी। एसपी अमित कुमार आनन्द ने कहा कि पुलिसकर्मियों को आवास की समस्या होती थी। नए भवन बन जाने से सभी को काफी सहूलियत होगी। ड्यूटी से आने के बाद उन्हें रहने- सोने की समस्या होती थी। इसे देखकर प्रदेश सरकार ने आवास का निर्माण कराया है। अब काफी हद तक समस्याओं का निदान हो गया है। जहां जरूरत होगी। वहां भविष्य में कार्य कराया जाएगा।

एस एसपी अमित कुमार ने कहा कि चिल्हिया थाने में 47.41 लाख रुपये की लागत से हास्टल व एक विवेचना कक्ष का निर्माण कार्य हुआ है। 157.31 लाख रुपये की लागत से मोहाना में हास्टल व एक विवेचना कक्ष, इटवा में 274.75 लाख से प्रशासनिक भवन, टाइप दो के चार आवास, मिश्रौलिया में 141.40 लाख से 32 कर्मियों के लिए आवास व एक विवेचना कक्ष, इटवा में 192.84 लाख रुपये की लागत से 48 कर्मियों के लिए हास्टल व एक विवेचना कक्ष के अलावा महिला थाना व पुलिस लाइन में 125.81 लाख रुपये की लागत से हास्टल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसे जल्द ही पुलिसकर्मियों को आवंटित कर दिया जाएगा।

आज इस अवसर पर जिलाधिकारी संजीव रंजन, एएसपी सुरेश चंद्र रावत, सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, एसओ सदर तहसीलदार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक बोधनाथ यादव,उपनिरीक्षक शशांक कुमार सिंह, चंदन कुमार, दिलीप द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!